back to top
10 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga News| दरभंगा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो धराए, कई सामान बरामद

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

दरभंगा के सदर प्रखंड में आधार कार्ड बनाने की आड़ में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का फर्जीवाड़ा सामने आया है। बड़ा खुलासा है। दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया है।

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| दरभंगा में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का बड़ा पर्दाफाश हुआ है। सदर थाना की पुलिस ने इस बड़े गैंग का उदभेदन किया है। जहां से थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो अपराधियों (Darbhanga News| Gang making fake birth certificates busted in Darbhanga, two arrested, many items recovered) को दबोचते हुए, तह तक तहकीकात करते हुए पूरे मामले में कई सामान बरामद किए हैं।

DarbhangaNews|पांच फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ दो धराए

वहीं, सरकारी स्तर पर प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड बनाने वाले स्वयंसेवी संगठन के कर्मी को पांच फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का छपा हुआ प्रमाण पत्र समेत कई पदाधिकारियों के मोहर भी बरामद हुए हैं।

DarbhangaNews| फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का बड़ा भंडाफोड़

जानकारी के अनुसार, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है।सदर थाना को शिकायत मिली थी कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। इसकी तहकीकात करते हुए गौतम कुमार और सुमन कुमार को सदर प्रखंड मुख्यालय से थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने दबोचा। फिर, पकड़े गए दोनों कर्मी की बैग से दो जन्म प्रमाण पत्र का मोहर और पांच फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद करते हुए इसके पास से प्रिंटर, कंप्यूटर के अन्य सामान समेत दो मोबाइल भी जब्त कर लिए।

Darbhanga News| थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि मिले फर्जी प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच के लिए इसे नगर निगम को भेजा गया। जहां से जांच कर पांचों को भेजते हुए बताया गया कि इसमें से कोई भी ऑरिजन नहीं है। नगर निगम से यह नहीं बनाया गया है। नगर निगम से बताया गया कि इसका कोई साक्ष्य उनके पास नहीं है। इसके बाद थानाध्यक्ष श्री साह ने एफआईआर दर्ज करते हुए दोनों पर आगे की कार्रवाई तेज की।

DarbhangaNews| विपिन कुमार सिंह का दिखा बड़ा एक्शन

जानकारी के अनुसार, इस संबंध में मधेपुरा जिले के सुखासन चकला के स्व.मणिकांत सिंह के पुत्र विपिन कुमार सिंह जो वर्तमान में, पुअनि के पद पर सदर थाना दरभंगा में पदस्थापित हैं, ने कहा कि जब वह छह जून को सशस्त्र बल के सिपाही-1059, अशोक कुमार दास (2) सिपाही-1057 लडडू कुमार पिता कृष्णा यादव सा. मंझौली थाना नीमचक बथानी जिला गया (3) मसि 1284. खुशबु कुमारी, पिता बासुकीनाथ पाठक ग्राम मधुरापुर पुरयारी टोला थाना तेघड़ा जिला बेगूसराय के साथ गश्ती में सरकारी वाहन से थाना से निकला तो। इस गश्ती के क्रम में मोहनपुर पुल पर था जैसे ही पहुंचा कि जानकारी मिली कि सदर प्रखंड स्थित फिया ग्लोबल NGO कार्यालय में NGO संचालक गौतम कुमार पे. ललित प्रसाद देव एवं उसके साथी सुमन कुमार पे. हेमलाल देव की ओर से जाली जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है।

DarbhangaNews| प्रखंड कार्यालय स्थित ग्लोबल NGO कार्यालय में चल रहा था गोरखधंधा

जानकारी मिलते ही तत्काल इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए सारा मोहनपुर पुल से प्रस्थान किया। प्रखंड कार्यालय स्थित ग्लोबल NGO कार्यालय पहुंचा तो देखा कि 02 व्यक्ति कार्यालय में बैठे हुए हैं। नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) गौतम कुमार उम्र 25 वर्ष पे. ललित प्रसाद देव सा. उफरदाहा थाना बहेड़ा जिला दरभंगा (2) सुमन कुमार उम्र 25 वर्ष पे. हेमलाल देव सा. उफरदाहा थाना बहेड़ा जिला दरभंगा बताया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

DarbhangaNews| यहां साक्ष्य बने लोग, दिखाया कलेवर

पुलिस कार्रवाई को देखकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। एकत्रित लोगों से पकड़ाये व्यक्ति का तलाशी लेने के लिए साक्षी बनने का अनुरोध किया तो (1) पवन कुमार सिंह पिता स्व. भरत भूषण सिंह सा. पाटलिपुत्रा कॉलोनी थाना जिला जमुई वर्तमान में प्रखंड साख्यिकी पदाधिकारी, सदर में पदस्थापित (2) आशुतोष कुमार पिता स्व. रमण प्रसाद यादव सा० कदमटोली थाना केवटी जिला दरभंगा वर्तमान में प्रखंड कार्यालय सदर में नाजीर पद पर पदस्थापित साक्षी बनने को तैयार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में जर्मनी,ऑस्ट्रिया के विशेषज्ञ चिकित्सों का मिला लाभ, एस एन सर्राफ हॉस्पिटल में निःशुल्क शिविर , 150 मरीजों को मिला नव जीवन

DarbhangaNews| पकड़ाए व्यक्ति के कार्यालय की तलाशी ली गई तो

तत्पश्चात दोनों साक्षियों के समक्ष पकड़ाए व्यक्ति के कार्यालय की तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में गौतम कुमार के पास से (1) एक काला रंग के बैग में जिसमे (1) 02 मोहर (1) जन्म मृत्यु निबंधन कार्यालय दरभंगा नगर निगम (a) निबंधक जन्म मृत्यु दरभंगा नगर निगम अंकित है (2) एक 1 स्कीनटच मोबाईल जिसका IMEI नं० 86252908259030 एवं 862529086259022 है, जिसमें जियो कंपनी का मो. नं. 6207110613 तथा वोडा कम्पनी का 7546018312 लगा हुआ है।

DarbhangaNews| इसमें दरभंगा नगर निगम का फर्जी मोहर लगा हुआ मिला

(3) 05 जन्म प्रमाण पत्र (1) शिवंश सुमन (1) आयुष कुमार (1) पियुष कुमार (iv) कल्पना कुमारी (v) मो. फैज का बना हुआ, इसमें दरभंगा नगर निगम का मोहर लगा हुआ है। (4) जन्म निबंधन के लिए आवेदन पत्र की प्रति (5) होंडा Sp 125 साइन मोटरसाइकिल जिसका रिजस्टेिशन नं0 BR 07 AR 8938 है जिसका इंजन नं. JC83ED0103854 तथा चेचिंस नं. ME4JC832BMD039940 है। (6) फिया ग्लोबल NGO प्रखंड कार्यालय से 01 EPSON कंपनी का प्रिन्टर (पुराना) (7) 01 Prodot कम्पनी का की-बोर्ड (पुराना) एवं सुमन कुमार के पास से एक iPhone जिसका IMEI No. 354349818197850 है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga की शादी में लाउडस्पीकर वाली मार, भगवान का प्रसाद लेने गए, मिली पिटाई

DarbhangaNews| जियो सिम लगा मिला

इसमें जियों कंपनी का सिम नं. 8340298344 लगा हुआ है, सभी समानों को दोनों साक्षियों के समक्ष जब्ती सूची बनाकर जब्त किया। जब्ती सूची पर दोनों साक्षियों की ओर से स्वेच्छा से अपना अपना हस्ताक्षर बना दिये एवं जब्ती सूची की एक प्रति पकड़ाए हुए व्यक्ति को भी दिया।

DarbhangaNews| आधार कार्ड बनाने की आड़ में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके

जब्त किये गये मुहर एवं प्रमाण पत्र के संबंध में पूछने पर दोनों ने बताया गया कि उनकी ओर से आधार कार्ड बनाने की आड़ में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाया जाता था। पकड़ाए दोनों व्यक्ति (1) गौतम कुमार उम्र 25 वर्ष पे. ललित प्रसाद देव सा. उफरदाहा थाना बहेडा जिला दरभंगा (2) सुमन कुमार उम्र 25 वर्ष पे. हेमलाल देव सा. उफरदाहा थाना बहेड़ा जिला दरभंगा को वहीं पर विधिवत गिरफ्तार किया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

जाले | जाले प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में इस समय पानी भरा हुआ...

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों...

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर...

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें