

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के सहसराम मे पिछले दिनों एक कार्यक्रम के बाद आर्केस्ट्रा के नर्तकी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर 10 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया है।
इसमें से एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार शिवरात्रि के अवसर पर सहसराम मे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कुछ मनचले युवकों ने स्कोर्पियो को क्षतिग्रस्त करते हुए उस पर सवार नर्तकियों के साथ छेड़छाड़ एवं पुरुष कलाकारों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान एक नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जख्मी कर दिया।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद छापेमारी शुरू की। थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। पुलिस पूरे एक्शन में है। ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है।


