spot_img

दरभंगा में नमामि गंगे में युवाओं की सहभागिता पर जोर, शवदाह गृह निर्माण की निविदा प्रक्रिया में, चयनित ग्रामों में 10 गंगा दूतों का होगा चयन

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में नमामि गंगे कार्यक्रम को लेकर जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक में जिला के ग्रामीण क्षेत्र की सीमा के अन्तर्गत नदी में तरल और ठोस अपशिष्ट लाने वाले नालों की पहचान के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

- Advertisement -

रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के अन्तर्गत नदी प्रतिष्ठित स्थानों पर नदी किनारे घाट निर्माण के लिए प्रस्ताव देने के लिए समिति के सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया। शवदाह गृह निर्माण के बारे में नगर आयुक्त कुमार गौरव ने बताया शवदाह गृह निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया में है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  3D प्रिंटिंग से Darbhanga के छात्रों का भविष्य होगा रोशन! जानिए कैसे बदल रही है तकदीर

नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता के प्रगति के बारे में जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे) फारूक इमाम ने बताया कि उक्त परियोजना का उद्देश्य है कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत परिकल्पित गतिविधियों को करने के लिए प्रशिक्षित और अत्यधिक प्रेरित स्थानीय युवाओं का एक संवर्ग विकसित करना है।दरभंगा में नमामि गंगे में युवाओं की सहभागिता पर जोर, शवदाह गृह निर्माण की निविदा प्रक्रिया में, चयनित ग्रामों में 10 गंगा दूतों का होगा चयन उन्होंने बताया कि जिले के अन्तर्गत 363 ग्राम चयनित हैं। सभी ग्रामों में 10-10 गंगा दूत का चयन कर उनका प्रशिक्षण किया जाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गंगा दूत की ओर से जन जागरूकता का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल दहला देने वाला मंजर: फटा फ्लाइट का टायर, फिर कैसे बची 150 यात्रियों की जान?

बैठक में अर्थ गंगा अन्तर्गत प्राकृतिक-कार्बनिक खेती को बढ़ावा, जैव विविधता के संरक्षण, नदी-घाट आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

उक्त बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, परियोजना निदेशक (आत्मा) पूर्णेन्दु नाथ झा, डीपीओ (नमामि गंगे) फारूक इमाम, नारायण जी चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण व मुखिया उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct

अररिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन 30 मिनट’: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बरामद!

Araria News: अररिया में बथनाहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शानदार कार्रवाई की है। हटिया चौक से चोरी हुई पल्सर बाइक आधे घंटे में बरामद हुई, चोर भी गिरफ्तार।#ArariaNews,#BiharPoliceAction,#MotorcycleTheft