back to top
19 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga News| DseshajTimes.Com Special Story| Benipur News| कचरा उठाने वाला आता नहीं, रिक्शा गायब हैं, पदाधिकारी प्रभार में हैं, करोड़ों राशि@लूटखसोट

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes

Point 1...33 लाख 84 हजार रुपए प्रतिमाह एनजीओ को...सीटी बजती नहीं, कूड़ा उठता नहीं...सिर्फ झाड़ू के इतने पैसे...क्या है साहब...| Point 2...यहां-वहां-कहां-कहां-कब तक, क्यों ये Caretaker व्यवस्था...7 निश्चय का घोर अनिश्चय | नगर परिषद के 29 वार्डों के लगभग 22000 परिवारों से घर-घर कचरा संग्रह के नाम पर यह कैसी व्यवस्था, जिम्मेदार कौन?कार्रवाई किसपर?करेगा कौन? सब हैं मौन...?

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| DseshajTimes.Com Special Story| Benipur News| कचड़ा उठाने वाला आता नहीं, रिक्शा गायब हैं। पदाधिकारी प्रभार में हैं। दो दिन आते हैं। ऐसे में, करोड़ों राशि की @लूटखसोट सरकारी भेंट चढ़ा है। जहां, बेनीपुर सफाई के नाम पर बीमार पड़ चुका है। मगर, हद यह, सफाई के नाम पर बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों रुपए सालाना खर्च हो रहे हैं। कहां, किसतरफ, किस पर देखने वाला कोई है नहीं। हालात यूं है, पूरा नगर परिषद नरक परिषद में तब्दील है। सुधार की बजाए लूट खसोट की संस्कृति हावी (Garbage cleaning in Benipur of Darbhanga is just on paper) है। कचरों के अंबार, घरों से कूड़ा उठाव…कहां गया गीला…सुखा का राग…सब लीपापोती…।

Darbhanga News|DseshajTimes.Com Special Story| Benipur News| 33 लाख रुपए मासिक, धरातल पर कूड़ा,खर्च बेमानी

जानकारी के अनुसार, घर-घर कचरा संग्रह के लिए 33 लाख रुपए मासिक व्यय किए जाते हैं। लेकिन, घर-घर से कचरा संग्रह नहीं हो पा रहा है। वहीं, वर्ष 2023 तक साफ सफाई के नाम पर होने व्यय को डेढ़ गुना कर दिया गया। स्थिति दिनानुदिन बद से बद्तर होती जा रही है। इसके अतिरिक्त 29 वार्डों की साफ सफाई के नाम पर भले ही लाखों करोड़ों की सफाई उपकरण की खरीद कर सरकारी राशि खर्च हो गया हो। लेकिन, इसका समुचित लाभ नगरवासियों को नहीं मिल रहा है।

Darbhanga News| DseshajTimes.Com Special Story| Benipur News| निश्चय में पूरी तरह अनिश्चितता, 22000 परिवारों के सामने स्थिति बदतर

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नगर परिषद के 29 वार्डों के लगभग 22000 परिवारों से घर-घर कचरा संग्रह के लिए पांच दर्जन से अधिक कचरा संग्रह के लिए साइकिल-रिक्शा की खरीदारी वर्ष 2017 में की गई थी।। इसमें दो खाना बना हुआ था। साथ ही इसके लिए हर परिवार को दो-दो डस्टबिन उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया। इसमें गृहस्वामी को एक में सुखा तो दूसरे में गीला कचरा रखना था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के जाले में Voter List अपडेट का अंतिम मौका! 2025 चुनाव से पहले हो जाएं सतर्क, 18 साल पूरे कर लिए? अपना नाम फौरन जुड़वाएं वोटर लिस्ट में – जानिए कैसे

Darbhanga News| DseshajTimes.Com Special Story| Benipur News| आधा-अधूरा काम, घरों की स्थिति यथावत

लाखों की लागत से डस्टबिन भी खरीद हुई। आधा-अधूरे लोगों को डस्टबिन उपलब्ध कराया गया। प्रतिदिन नगर के सफाई कर्मी रिक्शा लेकर गाना बजाते हुए कचरा वाला आया कचरा वाला आया। घर के दरवाजे पर आवाज लगाने लगा। लेकिन, नगर प्रशासन की उदासीनता के कारण यह सब कुछ दिन में ही समाप्त हो गया।

Darbhanga News|DseshajTimes.Com Special Story| Benipur News| ना तो कचरा वाला आया का शोर, न रिक्शा की घंटी की टुनटुन

नगर में अब ना तो कचरा वाला आया का शोर सुनाई देता। नहीं हाथ रिक्शा की घंटी की घनघनाहट। सफाई का आलम यह है की लाखों की लागत से खरीद की गई साईकिल रिक्शा किसी वार्ड  के झाड़ियों में गुम होती जा रही है। इसके प्रति न तो नगर प्रशासन की कोई निगाह है न ही जन प्रतिनिधियों का कि आखिर पूर्व में खरीद की क‌ई 65 साइकिल रिक्शा गया तो कहां गया।

Darbhanga News|DseshajTimes.Com Special Story| Benipur News| 2022 में 18 ई रिक्शा की खरीद की गई

इसकी परवाह किए बगैर पुन: नगर परिषद के प्रशासनिक पदाधिकारी के कार्यकाल में नगर की साफ सफाई को और चुस्त दुरुस्त करने के लिए आधिकारिक स्तर पर 2022 में 18 ई रिक्शा की खरीद की गई। फिर भी घर-घर कचरा संग्रह कार्य प्रारंभ नहीं हुआ।2022 के दिसंबर में नगर को नई स्थाई सरकार मिला। इसके बाद लोगों में उम्मीद जगी कि नगर के विकास के साथ-साथ वार्डों की साफ-सफाई की व्यवस्था और चुस्त दुरुस्त होगी। लेकिन, परिणाम विपरीत निकला। अन्य विकास की बात तो दूर साफ-सफाई की व्यवस्था बद से बदतर स्थिति में पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, "...नल के पानि पीबय योग्य नहिं!"

Darbhanga News|DseshajTimes.Com Special Story| Benipur News| जगह-जगह नालों के ढक्कन का टूटना

ई-रिक्शा की बात करें तो नगर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आठ रिक्शा विभिन्न वार्ड में चल रहा है। तो, 10 रिक्शा नगर कार्यालय परिषद में जंग का भेंट चढ़ रहा है। दूसरी ओर,जगह-जगह नाले का ढक्कन टूटा हुआ है। इसे देखने वाला कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें:  सिपाही परीक्षा से पहले Darbhanga प्रशासन ALERT! CCTV से निगरानी, मोबाइल पूरी तरह बैन, जानिए क्या है End-to-end Action Plan?

Darbhanga News|DseshajTimes.Com Special Story| Benipur News| 33 लाख 84 हजार रुपए प्रतिमाह एनजीओ को

सफाई के नाम पर नगर परिषद की ओर से 33 लाख 84 हजार रुपए प्रतिमाह एनजीओ को दी जा रही है। लेकिन, वार्डों की समुचित साफ सफाई नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं नगर के मुख्य बाजार के सड़कों पर नियमानुसार सुबह-शाम झाड़ू लगाना है। लेकिन एनजीओ की ओर से मात्र सुबह में झाड़ू लगाया जाता है। दिनभर का कचड़ा यथावत रात भर सड़कों पर पड़ा रहता है। वार्ड 15 और 16 में सड़क पर पानी जमा रहने से लोग परेशान हो रहे हैं।

Darbhanga News|DseshajTimes.Com Special Story| Benipur News| कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार की स्थिति भी समझिए…करें तो करें क्या, कहां-कहां, यहां या वहां

इस संबंध में पूछने पर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि साइकिल रिक्शा व ई-रिक्शा दोनों मेरे कार्यकाल से पूर्व की खरीदी की गई है। कुछ वार्ड में हैं। तो कुछ नगर कार्यालय में ही होगा। साफ-सफाई की लचर व्यवस्था पर जवाब देते हुए कहा कि कई जगहों के प्रभार में हूं। बेनीपुर कार्यालय में सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शनिवार को ही बैठता हूं। इसके कारण बेनीपुर नगर परिषद कार्यालय का काम काज बाधित हो रहा है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा! मार्केट संचालक पर FIR, जानिए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सढवाड़ा गांव में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते...

“जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है…” RJD की चुनावी हुंकार! पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक...

Darbhanga के सिंहवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी; कमरे में कर दिया बंद! गहनों की पेटी तोड़ी, कैश भी ले गए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत भरवाड़ा में पतंजलि होलसेल स्टोर से हुई चोरी की वारदात...

Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, “…नल के पानि पीबय योग्य नहिं!”

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दिनों पानी की भारी किल्लत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें