मई,18,2024
spot_img

दरभंगा को Gay नहीं मंजूर, समलैंगिक शादी के विरोध में उठाया यह कदम

spot_img
spot_img
spot_img
समलैंगिक कानून को उच्चतम न्यायालय में याचिका खारिज कराने को लेकर जाले रतनपुर में बुद्धिजीवियों की महाबैठक। कहा, ये समलैगिंक वैवाहिक रिश्ता का हम करते हैं विरोध, समलैंगिक कानून को राष्ट्रपति से खरिज करने संबंधी पत्र बुद्धिजीवियों ने भेजा

जाले, देशज टाइम्स। समलैंगिक विवाह कानून के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवियों की एक महा बैठक रतनपुर स्थित शहीद स्मारक सभागार में कैप्टन नवल किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में एवं विजय कुमार शाही के संचालन में बुधवार (Gay is not accepted in Darbhanga, people took this step) को आयोजित हुई।

इस बैठक में प्रखंड में क्षेत्र के सैकड़ों बुद्धिजीवियों ने शिरकत की। सभी ने एक स्वर से समलैगिंक विवाह को, भारतीय सभ्यता संस्कृति पर कुठाराघात, सामाजिक रिश्ता के ताना-बाना पर चोट बताया। बैठक में निर्णय किया गया कि समलैंगिक विवाह कानून को किसी भी परिस्थिति में लागू नहीं होने देंगे इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इस आलोक में फैसला किया गया कि देश के राष्ट्रपति के नाम सभी गांव टोला मुहल्ले से सामूहिक हस्ताक्षर युक्त स्मार पत्र भेजकर उच्चतम न्यायालय में लंबित इस याचिका को खारिज कराई जाय।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| हीरे की परख सिर्फ जोहरी को....Rural SP Kamya Mishra की प्रशस्ति पत्र...Ghanshyampur की बेहतर पुलिसिंग को Salute...ये इनाम...बड़ा सम्मान
अपने अध्यक्षीय संबोधन में कैप्टन नवल किशोर ठाकुर ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति में वैवाहिक पद्धति जन्मजन्मांतर का पवित्र रिश्ता कहलाता है, विपरीत लिंगी महिला पुरुष का वैवाहिक संबंध पवित्र रिश्ता है, जिससे सामाजिक पारिवारिक रिश्ता बना रहता है।

समलैंगिक वैवाहिक में तो पारिवारिक सामाजिक संबंध छिन्न भिन्न हो कर रह जाएगा । समलैगिक विवाह संबंध का हर हाल में विरोध होना चाहिए, वैदिक भारतीय संस्कृति सभ्यता को पूरा विश्व अपना रही है।

पश्चिमी सभ्यता को कानूनी जामा पहनाने की अवधारणा ठीक नहीं है। इन्होंने कानून के विरोध में जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत बताया। आगे इन्होंने देश के बुद्धिजीवियों से आह्वान किया कि भारत में पश्चिमी सभ्यता किसी भी कीमत पर हावी नंहीं होने देना है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News| बिरौल और गौड़ाबौराम के BEO से Show Cause,पूछा DEO ने, कौन करेगा E-Shiksha Kosh पर Photo Upload
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बचाने के लिए हम सभी को गांव गांव में पदयात्रा निकालकर कर हमें लोगो को जागरूकता पैदा किया जाए, लोगों से भारतीय संस्कृति सभ्यता को आत्मसात करने का इंदौर आह्वान किया।

बैठक में अपना अपना विचार व्यक्त करने वालो में विजय कुमार ठाकुर, अशोक कुमार, नवीन कुमार ठाकुर, गोपी कृष्ण ठाकुर, राजेश कुमार, मनोज कुमार, रंजीत कुमार ठाकुर, शिवनारायण, राम नरेश, राघवेंद्र ठाकुर, गोविंद ठाकुर, रामबाबू, विजय शाही आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News | सुपौल-बेनीपुर के विष्णुपुर मोड़ पर Auto को घसीटते ले गया Bus चालक, भीषण भिड़ंत, कई जख्मी, DMCH Refer

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें