spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में बकरीद मनेगा शांतिपूर्ण, 6 थानाध्यक्षों को मिले विशेष टास्क

spot_img
- Advertisement -
घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज।   बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के बीच संपन्न कराने को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।

एसडीओ संजीव कुमार कापर एवं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में
आयोजित बैठक में दोनों पदाधिकारी ने लोगों से अफवाहों से बचने, शरारती तथा उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

- Advertisement -

इन लोगों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों से कहा कि पर्व ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी समाज में एकता और सौहार्द बिगाड़ने वाले वैसे असामाजिक तत्वों पर नजर रखें एवं आशंका होनेपर उसकी सूचना पुलिस को देने को दरभंगा के घनश्यामपुर में बकरीद मनेगा शांतिपूर्ण, 6 थानाध्यक्षों को मिले विशेष टास्क कहा। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि समाज और क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले वैसे लोग सुधार जाएं अन्यथा उसे सुधारने के लिए प्रशासन तैयार है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

मौके पर बीडीओ सीमा गुप्ता, सीओ सतीश कुमार, थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण, राजद के विनोद मिश्र, जदयू के विनोद मिश्र, भाजपा के चंदन कुमार मिश्र, संतोष कुमार झा,सुरेंद्र प्रसाद यादव, एमएस रजी हैदर, बिजली पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

दूसरी ओर शांति समिति की बैठक संपन्न होने के बाद एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने अनुमंडल के 6 थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने,फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नियमित गश्ती करने तथा सभी पंजियों का संधारण समय पर करने का निर्देश दिए। बैठक में घनश्यामपुर, बिरौल, जमालपुर, तिलकेश्वर, कुशेश्वरस्थान,बड़गांव के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

Darbhanga News: केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने दरभंगा पहुंचकर राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र और बेला-दोनार की प्रसंस्करण इकाइयों का निरीक्षण किया। किसानों और उद्यमियों से संवाद.

बिना रिजर्वेशन सीधे बिहार और यूपी का सफर! पूर्व रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

Eastern Railway festival special trains: त्योहार के सीजन में बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पूर्व रेलवे ने अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का बड़ा फ

Bihar Weather Alert: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, रात में लुढ़का पारा

Bihar weather alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अरवल में पारा 19.5 डिग्री तक लुढ़का, जानें अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान।

दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

Darbhanga News: दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई है।