

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियार गांव के कमला बांध स्थित ज्वालामुखी किराना दुकान स्टोर्स से अपराधियों ने पिस्टल का डर दिखा कर लगभग दस बारह लाख रुपए की लुट का अंजाम देने की घटना सामने आई है।
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रसियारी गांव के ज्वालामुखी किराना स्टोर के मालिक राधेश्याम और उनका स्टाफ शिवानंद दुकान बंद कर रहे थे। तभी अचानक पांच से छह की संख्या में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधी दुकान पर पहुंच कर मालिक से गल्ला का चाबी मांगी, जिसका विरोध करने पर एक अपराधी ने दुकान मालिक के राधेश्याम के आंख पर स्प्रे डाल दिया और मारपीट कर लगभग दस से बारह लाख रुपए की लुट कर पिस्टल लहराते हुए फराड़ हो गया।
सुचना मिलते ही घनश्यामपुर थाना पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए पीछा किया। लेकिन अपराधी कोशी बांध होते हुए जमालपुर थाना क्षेत्र की ओर भागने मे सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी रसियारी स्थित घटना स्थल पर पहुंच कर दुकानदार राधेश्याम से पूछताछ करने के उपरांत अपराधियों के धरपकड़ के लिए अनुमंडल के सभी थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिये।
- Advertisement -


