back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanag के घनश्यामपुर में बड़ा सड़क हादसा, गंभीर रूप से जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर| थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव की तुलसीपुर टोला के पास गुरुवार की दोपहर शिवनगरघाट रसियारी पीडब्ल्यूडी सड़क में एक अनियंत्रित बाइक सवार किशोर ने एक साइकिल सवार छात्र को ठोकर मार दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जिससे बाइक सवार सहित साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों जख्मी किशोरों को इलाज के लिए घनश्यामपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के भीठ भगवानपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार झा के पुत्र आयुष कुमार झा (15) को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -

 

बताया जाता है कि आयुष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार जख्मी किशोर घनश्यामपुर गांव के प्रमोद बांतर का पुत्र रौशन कुमार (16) बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृत आयुष कुमार झा अपने ननिहाल कुमरौल गांव में बचपन से अपने नाना दिनेश मिश्र के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

 

वह दिल्ली पब्लिक स्कूल रसियारी में दसवीं कक्षा का छात्र था। स्कूल में छुट्टी होने पर वह साइकिल से ननिहाल कुमरौल लौट रहा था, तभी पैशन बाइक से रौशन कुमार ने उन्हें ठोकर मार दी। स्कूली छात्र आयुष की लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।

 

इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लाश को डीएमसीएच से पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। इस घटना से कुमरौल गांव तथा भीठ भगवानपुर गांव में कोहराम मचा है तथा क्षेत्र के लोग स्तब्ध है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...

T20 World Cup में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा धमाका, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच के लिए तैयार हो जाइए! टी20 वर्ल्ड कप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें