back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanag के घनश्यामपुर में Biraul SDPO मनीष कुमार चौधरी ने क्या कहा?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर| मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक गुरुवार को घनश्यामपुर थाना परिसर पाली, पोहद्दीबेला नारी में हुई। इसमें मोहर्रम कमिटी के सदस्यों को मोहर्रम के संबंध में सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश की जानकारी दी गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बिरौल एसडीपीओ मनीष कुमार चौधरी ने कहा कि किसी भी सूरत में डीजे बजाने तथा रूट चार्ट के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने उपद्रवी तथा शरारती तत्व की पहचान कर उस पर नजर रखने, तारी, दारु, शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, कानून का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई का थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया। उन्होंने कहा आप लोग अच्छे से खेल तमाशा करें। मिलजुल कर करें।

- Advertisement -

कानून के दायरे में करें। प्रशासन आपके साथ है। बिरौल एसडीओ संजीव कुमार कापड़ ने कहा कि बिना लाइसेंस का ताजिया नहीं निकालें। रूट चार्ट, समय सीमा तथा भाईचारे माहौल, शांति तथा सौहार्द बनाए रखने की सभी मिलजुल कर प्रयास करें।

दोनों पक्ष के गणमान्य लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम मनाने का प्रशासन को भरोसा दिलाया। वही एसडीपीओ ने के नेतृत्व में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर आरओ नीलोफर मलिका, फिरोज खान, सहादत अली, दुर्गानंद झा, अब्दुल हफीज, हसन जाहिद, नजमुल होदा, फखरे आलम, रजि हैदर, मंसूर आलम आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...

T20 World Cup में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा धमाका, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच के लिए तैयार हो जाइए! टी20 वर्ल्ड कप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें