spot_img

अब Darbhanga बनेगा So Beautiful!, 6 इलाके, @7 करोड़… ‘ भविष्य ‘ उम्मीदों की नौका है, यहां देखें पूरी LIST

spot_img
- Advertisement -

अब Darbhanga बनेगा So Beautiful!, 6 इलाके, @7 करोड़… ‘ भविष्य ‘ उम्मीदों की नौका है, यहां देखें पूरी LIST @दरभंगा। दरभंगा शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर के छह प्रमुख स्थानों पर अब जल्द ही सड़क और नाला निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। इन योजनाओं को बिहार सरकार की मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत करीब ₹7.32 करोड़ की लागत से स्वीकृति मिली है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मंत्री संजय सरावगी की पहल पर मिली स्वीकृति

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सड़क और नाले का निर्माण कराया जाएगा। बुडको (BUDCO) को इन कार्यों के लिए कार्यकारी एजेंसी बनाया जाएगा।

किन इलाकों में होंगे निर्माण कार्य? यहां देखें पूरी सूची:

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Prashant Kishor vs Pappu Yadav ! प्रशांत किशोर और पप्पू यादव में छिड़ी जंग, जानिए | दरभंगा - फरसा-कुल्हाड़ी और राजनीतिक गर्मी -आमने-सामने
वार्ड संख्यास्थाननिर्माण कार्यलागत
14गंगवाड़ा चौक से तीनबटिया हनुमान मंदिर होते हुए आरसीसी पुल तकदोनों ओर RCC नाला निर्माण₹1.21 करोड़
17धर्मपुर औद्योगिक क्षेत्र से पासवान चौक होते हुए दाल मिल तकपक्का नाला निर्माण₹1.34 करोड़
10गांधी चौक से कादिराबाद मुख्य पथ तकक्षतिग्रस्त सड़क का जीर्णोद्धार₹1.23 करोड़
34रहमगंज पोस्टमार्टम रोड से IDH वार्ड तकसड़क पुनर्निर्माण व आंशिक नाला₹1.74 करोड़
28मदारपुर से होली क्रॉस स्कूल होते हुए PWD पथ तकसड़क व आंशिक नाला निर्माण₹1.27 करोड़
40सैदनगर चौक से केके लाल स्कूल, संजीव साह, RIO कार्यालय होते हुए हजारी की दुकान तकसड़क व आंशिक नाला निर्माण₹1.07 करोड़
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर समेत तीन स्टेशनों पर धुआं उठते ही बजेगा अलार्म, रेलवे का बड़ा कदम

शहरवासियों को मिलेगी राहत, जाम और जलजमाव से छुटकारा

इन सभी इलाकों में लंबे समय से जलजमाव, खराब सड़कें, और नाले की कमी से लोग परेशान थे। अब इन परियोजनाओं से यातायात सुगम होगा और साफ-सफाई बेहतर होगी।

- Advertisement -

मंत्री बोले – ‘दरभंगा के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध’

मंत्री सरावगी ने कहा:

“शहर के सतत विकास के लिए सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। मैं खुद व्यक्तिगत रूप से दरभंगा को स्मार्ट व सुसज्जित नगर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं।”

नागरिकों से अपील – कार्य में सहयोग करें

नागरिकों से अपील की गई है कि निर्माण कार्य के दौरान असुविधा के बावजूद प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छठ से पहले तेघड़ा के गंगा घाटों पर दलदल और कीचड़! बदहाल रास्तों पर स्नान को मजबूर श्रद्धालु

Teghra News: बेगूसराय के तेघड़ा में छठ और कार्तिक स्नान से पहले गंगा घाटों पर कीचड़ और गहरे गड्ढे हैं। प्रशासनिक निरीक्षण के बावजूद सफाई शुरू न होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

बिहार के इन 3 दोस्तों ने ठुकराई विदेश की नौकरी, केले के कचरे से खड़ा कर दिया तगड़ा बिजनेस

Bihar startup success story: बिहार के तीन दोस्तों ने विदेश की नौकरी ठुकराकर केले के कचरे से तरुवर एग्रो स्टार्टअप शुरू किया और 20 लाख के निवेश से 2.5 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी।

सारण के इंजीनियर की रहस्यमयी मौत: बरेली में नदी से मिला शव, कंपनी पर लगे गंभीर आरोप

Saran engineer death: सारण जिले के युवा इंजीनियर राहुल कुमार का शव बरेली की रामगंगा नदी में मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने कंपनी अधिकारियों पर काम के भारी दबाव का आरोप लगाया है।

Bihar water metro गंगा में उतरी वाटर मेट्रो! पटना वासियों को मिला नया सफर का तोहफा | CM Samrat ने किया लॉन्च

Bihar water metro: पटना में गंगा नदी पर वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। सीएम सम्राट चौधरी ने दीघा से कंगन घाट के लिए कैटामरान वेसल को हरी झंडी दिखाई।