मई,4,2024
spot_img

Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा गोगौल गांव का बिगड़ैल बेटा…हे गिरधारी?

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा गोगौल गांव का बिगड़ैल बेटा…हे गिरधारी? जिसके साथ पिता को कठोर मन से ऐसा कदम उठाना पड़ा जहां, बाप को पुलिस तक को बुलानी पड़ गई। आखिरकार, पिता पुलेंद्र सहनी ने भरे मन से अपने  शराबी पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया।

Darbhanga News | Singhwara News | पिता ने उठाया आखिरकार बेमन से कदम, गोगौल से गिरफ्तार हो गया गिरिधारी

जानकारी के अनुसार, गिरिधारी नशापान कर पत्नी के साथ मारपीट व अपने पिता से अभद्र व्यवहार का आरोपी पुत्र है। यह बिगड़ैल बन चुका था। इससे आजीज होकर पिता ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने आरोपी नशेड़ी गिरधारी सहनी को गोगौल गांव से गिरफ्तार कर लिया।

Darbhanga News | Singhwara News | पत्नी जब उसे समझाने आई, वह पत्नी को भी पीटा,पिता के साथ भी करने लगा बदसलूकी

बताया जाता है कि वह नशा का सेवन कर हंगामा कर रहा था। मामले को‌ लेकर में गिरफ्तार नशेड़ी के पिता पुलेन्द्र सहनी के आवेदन पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि नशेड़ी युवक नशे में हंगामा करने लगा। उसकी पत्नी जब उसे समझाने के लिए आई तो वह पत्नी के साथ भी मारपीट करने लगा। जब उसके पिता उसे समझाने पहुंचे तो वह बदसलूकी पर उतर आया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News | पहले FACEBOOK पर प्यार, छोड़ गईं घर-बार...चली साजन के द्वार...रचाई भागकर मंदिर में शादी... Madhubani का दुल्हा, Darbhanga की दुल्हन...आशीर्वाद में एक SHARE ↗️, दो LIKE ♥️

Darbhanga News | Singhwara News | थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया

इसी बीच सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा जिसे पीछा कर दबोच लिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को जांच करने पर नशा की पुष्टि के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें