

जाले, देशज टाइम्स् ब्यूरो। नगर परिषद जाले के खड़का मोड़ वार्ड संख्या 7 में विषैले सांप के काटने से एक बच्ची की मौत रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। सर्पदंश से पीड़ित लड़की उत्तमलाल महतो का 8 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी बीते रविवार की रात घर के बगल के पेट्रोल पंप के चापाकाल से पानी लेने गई थी। जहां उसे विषैले सांप काट लिया।
घर पहुंचकर उसने सांप काटने की बातें अपने स्वजनों को बताई। स्वजन ने उसे रेफरल अस्पताल जाले पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची के मौत पर परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल है।
- Advertisement -
स्थानीय लोगों का कहना है कि परिजन अत्यंत निर्धन है। बगल का नलजल योजना से किया जाने वाला जलापूर्ति महीनों से लगातार बंद है। घर में पीने के लिए चापाकल नहीं रहने से आठ वर्षीय काजल कुमार पेट्रोल पंप परिसर के चपाकल से पानी लेने गई थी। जहां, उसे सांप ने काटा।
बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने बताया कि सर्पदंश पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपया का अनुग्रह राशि पीड़ित के परिवार को दिया जाता है, लेकिन मृतका के परिजनों ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज नही दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार, नगर परिषद जाले के इन क्षेत्रों में अशिक्षा और अंधविश्वास चरम सीमा पर है। इसके कारण बिना सोचे-समझे बच्चे को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
- Advertisement -




