
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलापुर गांव में एक वृद्ध महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना पुरानी रंजिश के कारण बदले की प्रतिशोध में घटी हैं।
घटना गुरुवार की रात बारह एवं एक बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी बिल्टू यादव की पत्नी उर्मिला देवी के एक पुराने मामले में पुलिस ने प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया। इतने में प्रदीप के भाई समेत अन्य लोग पुलिस से ही भीड़ गये। पुलिस के जीप का शीशा भी फोड़ दिया। और, पुलिस के चंगुल से प्रदीप को भगा ले गया।
पुलिस भी सहम गई और वहां से चल दी। पुलिस के जाते ही उसके सभी परिजन उर्मिला देवी के परिजनों को खदेड़ने लगे। सभी परिजन बाल बच्चे समेत भाग भी गये। इतने में वहां खड़ी 70 वर्षीय उर्मिला देवी को चाकू से पेट पर कई बार कर दिया।
आधा दर्जन के करीब लोग घर में प्रवेश कर गए। कोई कुछ समझता उससे पहले सभी ने उर्मिला को चाकू से गोद दिया। चिल्लाने पर सभी लोग जब वापस आये तब तक आरोपित फरार हो गया था । आनन-फानन में उर्मिला देवी को दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।
मामले में गांव के प्रदीप यादव, रोहित यादव, नरेश यादव, गोपाल यादव, रंजीत यादव, उमेश यादव, रवि यादव और महेश यादव को आरोपित किया गया है। सभी पर चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों के घर पर छापेमारी की। लेकिन, सभी आरोपित अपने घर से फरार पाए गए।
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उधर, घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि 30 मार्च 2021 को बाइक के विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें आरोपित पक्ष से 50 वर्षीय माला देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसी घटना के प्रतिशोध पीड़ित पक्ष ने उर्मिला देवी की हत्या कर दी है।



