back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

बड़ी खबर : दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेंगी क्लोन ट्रेनें, शेड्यूल जारी, तैयारी इसी महीनें से

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज न्यूज। दरभंगा समेत पूरे प्रमंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरभंगा से दिल्ली के लिए बहुत जल्द क्लोन ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रेनों का परिचालन इसी महीने से शुरू होने की संभावना के साथ तैयारी तेज हो गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

क्लोन ट्रेनों का नंबर व समय सारिणी जारी हो गया है। दरभंगा से क्लोन ट्रेन (02565) सुबह साढ़े छह बजे खुलकर अगले दिन अहले सुबह 4.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02566) दिन के 12.15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे दरभंगा पहुंचेगी।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 9 केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144, जानें क्या हैं नए नियम

इसके अलावे बिहार के पांच अन्य शहरों में यह सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके तहत सहरसा में क्लोन ट्रेन की तीन में से दो रैक पहुंच भी गई है। सहरसा से नई दिल्ली के लिए क्लोन ट्रेन (02553) सुबह पांच बजे खुलकर अगले दिन सुबह पांच बजकर दस मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी स्टेशन सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी, दस मिनट रुकेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02554) दोपहर डेढ़ बजे खुल अगले दिन शाम 6.15 बजे सहरसा पहुंचेगी। बरौनी दोपहर 3.10 बजे पहुंच दस मिनट रुक 3.20 बजे खुलेगी। इसके अलावे, मुजफ्फरपुर से क्लोन ट्रेन (02557) सुबह 9.40 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से क्लोन ट्रेन (02558) दिन के 12 बजे खुलकर अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। राजेन्द्रनगर से क्लोन ट्रेन (02393) दोपहर तीन बजे खुलकर अगले दिन सुबह 6.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02394) दोपहर डेढ़ बजे खुलकर सुबह सात बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी। राजगीर से क्लोन ट्रेन (02391) सुबह सात बजे खुलकर अगले दिन दोपहर ढाई बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02392) दिन के 11 बजे खुलकर अगले दिन सुबह नौ बजे राजगीर स्टेशन पहुंचेगी।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RTE Admission: राजस्थान में RTE के दायरे में बड़ा विस्तार, अब इन कक्षाओं में भी मिलेगा मुफ्त प्रवेश

RTE Admission: राजस्थान के नन्हे बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सरकार ने शिक्षा...

ऑनलाइन फूड डिलीवरी: 6.2 KM के लिए 35 रुपये! वायरल वीडियो ने स्विगी डिलीवरी सिस्टम पर उठाए सवाल

Online Food Delivery: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल लैंडस्केप में ऑनलाइन फूड डिलीवरी...

AI Technology के नए युग की शुरुआत: Sarvam Edge अब बिना इंटरनेट चलाएगा आपके डिवाइस में AI

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाते हुए, Sarvam AI...

Amisha Patel पर गिरी गाज, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट!

Amisha Patel News: बॉलीवुड की गदर मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें