
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रचंड गर्मी मे भी ग्यारह दिनों से पानी सप्लाई बंद रहने से सैकड़ों उपभोक्ताओं ने वृहस्पतिवार को पीएचईडी विभाग के पंप गृह पहुंच कर ताला बंदी करने लगे।
सूचना मिलते ही विभाग के पम्प चालक दुर्गा प्रसाद साहु ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए बंद पानी सप्लाई को दो दिनों में चालू करने का आश्वासन दिया।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव रंजीत भगत एवं कार्यकारिणी सदस्य यतीन्द्र महतो ने बताया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, ग्रामीण पाइप जलापूर्ति केंद्र अफजला की ओर से लगभग चार हजार से अधिक परिवार को पानी सप्लाई की जाती है। लेकिन यहां पदस्थापित विभागीय अभियंता और संवेदक नहीं रहने से उपभोक्ताओं की समस्या का निदान नहीं हो पाता है।
इन लोगों ने बताया कि विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर हम सभी उपभोक्ता ताला बंदी करने आए थे। इस दौरान पम्प चालक और संवेदक रविन्द्र कुमार सिंह से मोबाईल फोन से दो दिनों मे पानी सप्लाई चालू कर दिये जाने का आश्वासन दिया गया है। इसके बावजूद पानी सप्लाई चालू नहीं होने पर विभाग के विरुद्ध उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर सुनील कसेरा, मो.नासीर, मो.लड्डू, डॉ.श्



