back to top
4 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga News| पहले Love Marriage, फिर बच्चा समेत पत्नी को घर से Get Out, कर ली दूसरी शादी@अब घरवाली सड़क पर@बाहर वाली….

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| Darbhanga News| पहले Love Marriage, फिर बच्चा समेत पत्नी को घर से Get Out, कर ली दूसरी शादी@अब घरवाली हलकान@बाहर वाली अज्ञान। याद है ना डेविड धवन की फिल्म, घर वाली बाहर वाली। अनिल कपूर, रवीना टंडन और रंभा। मगर, यहां दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 मिश्रगंज कबराघाट के अनिल कपूर यानि पहली पत्नी जिसके साथ लव मैरेज किया था उसी के साथ अमित प्रसाद ने बड़ा खेल कर दिया है।

अपनी पहली पत्नी वर्षा को कबराघाट के अमित प्रसाद ने घर से गेट आउट ही नहीं किया। उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह घर छोड़कर अपने मायके चली गई। और, जब वह मायके चली गई।

इधर, अमित प्रसाद ने दूसरी शादी रचा ली। वह भी दहेज की लोभ में। जब इसकी जानकारी पहली पत्नी वर्षा को हुई तो वह जब ससुराल आई तो उसे धक्के देकर बाहर कर दिया। हद यह, यह जानकारी कि अमित प्रसाद शादी शुदा है उसकी नई नवेली दुल्हन को नहीं है। वह तो विशुद्ध बाहर वाली की भूमिका में जिसे अमित प्रसाद के घर पर प्रताड़ना और शादी के किस्से नहीं मालूम। पढ़िए पूरी खबर….

यह भी पढ़ें:  Online Fraud में उड़ गए थे ₹72,000 – Darbhanga Cyber Police Team ने वापस दिलवाया – पढ़िए कैसे हुआ चमत्कार

जानकारी के अनुसार, अमित प्रसाद ने पिछले दो वर्ष पूर्व वर्षा से प्रेम विवाह किया था। हद यह, यह लव मैरेज व घर से भाग कर किया था। मगर, शादी के कुछ दिन बाद से ही घर वालों से मिलकर अमित प्रसाद अपनी प्रेमिका से पत्नी बनी वर्षा के साथ प्रताड़ना का खेल शुरू कर दिया। उसे ससुराल वालों के साथ मिलकर प्रताड़ित किया जाने लगा।

जानकारी के अनुसार, इस प्रताड़ना से तंग आकर वर्षा चार माह पूर्व अपने मायके चली आई। इस बीच उसे जानकारी मिली कि उसका पति अमित प्रसाद दूसरी शादी कर ली है। ससुराल वालों ने उसकी दूसरी शादी करवा दी है। यह सुनते ही मिलते ही वह ससुराल पहुंची। जहां, ससुराल के लोगों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। अंदर आने से मना कर दिया। वर्षा एक बच्ची की मां है। अपनी बच्ची के साथ ससुराल के गेट के बाहर बैठी रही। किसी व्यक्ति ने डायल 112 को कॉल कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Online Fraud में उड़ गए थे ₹72,000 – Darbhanga Cyber Police Team ने वापस दिलवाया – पढ़िए कैसे हुआ चमत्कार

डायल 112 गाड़ी पर बैठे पदाधिकारियों ने वर्षा को घर का दरवाजा खुलवाकर उसे अंदर भेजवाया। हालांकि, इस दौरान पति अमित घर से फरार हो गया। इधर, थाना को दिए आवेदन में पत्नी वर्षा ने बताया कि पुलिस ने उसे घर के अंदर भेजवा दिया। लेकिन, देर रात उसके साथ फिर ससुराल वालों ने मारपीट की। उसे घर से निकाल दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले महीने अमित प्रसाद ने मधेपुरा की रहने वाली युवती से दहेज के लोभ में शादी कर ली है। दूसरी पत्नी को नहीं मालूम है कि अमित दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। इधर, वर्षा अपनी नौ माह की बच्ची को लेकर दर-दर भटक रही है। हालांकि, मोहल्ले के लोग वर्षा का घर बसाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic DSP Rahul Kumar उतरे सड़क पर, लोहिया चौक पर बांटे हेल्मेट, कहा-पहना करो

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके क्षेत्र में नहीं घटी है। घटना शुक्रवार की है। थाना को आवेदन दिया गया है। मामले की जांच शायद अब तेज हो। जहां, पीड़िता ने विश्वविद्यालय थाना में आवेदन दिया है। मगर, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके क्षेत्र में नहीं घटी है। ऐसे में हो सकता है। थाना स्तर पर  थानाध्यक्ष को जानकारी नहीं दी गई हो। लेकिन पीड़िता की ओर से विश्वविद्यालय थाना में आवेदन दिया गया है।


जरूर पढ़ें

Darbhanga Traffic DSP Rahul Kumar उतरे सड़क पर, लोहिया चौक पर बांटे हेल्मेट, कहा-पहना करो

प्रभास रंजन, दरभंगा ट्रैफिक थाना की ओर से बृहस्पतिवार को साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी...

कुशेश्वरस्थान में हर घर होगा फॉर्म संग्रह, सेविका-सहायिका को मिला टास्क

कुशेश्वरस्थान पूर्वी (दरभंगा), देशज टाइम्स। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए विशेष गहन...

Higher Education Reform| राज्यपाल और सीएम नीतीश की राजभवन में मुलाकात, रिजल्ट भी तत्काल, बदले गए इस विश्वविद्यालय के कुलपति, बाकी की बारी जल्द!

CM नीतीश और राज्यपाल की अहम मुलाकात: कुलपति की नियुक्ति पर सीएम-राज्यपाल आमने-सामने? जानिए...

Online Fraud में उड़ गए थे ₹72,000 – Darbhanga Cyber Police Team ने वापस दिलवाया – पढ़िए कैसे हुआ चमत्कार

साइबर ठगी के बाद भी मिला पैसा वापस! दरभंगा पुलिस ने दिलाई 72 हजार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें