spot_img

दरभंगा के हायाघाट के किसानों की समस्या का जल्द होगा निदान, मिला भरोसा

spot_img
- Advertisement -

हायाघाट, देशज टाइम्स। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर हायाघाट भाजपा विधायक डॉ.रामचंद्र प्रसाद की अगुवाई में हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में 28 जुलाई से 29 जुलाई तक किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास के लिए दिल्ली नोयडा से चलकर आए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हातम सिंह गुर्जर एवं मेघालय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जस्टिस शेम की ओर से सर्वप्रथम हायाघाट प्रखंड अन्तर्गत महाराज रामेश्वर सिंह मिथिला महाविद्यालय आनन्दपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।

- Advertisement -

इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों, विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों तथा कार्य क्षेत्र में हो रही अपनी बातों को राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष रखे। इसके बाद महाविद्यालय के प्रांगण में हायाघाट भाजपा विधायक श्री प्रसाद व राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ फलदार पौध लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया।दरभंगा के हायाघाट के किसानों की समस्या का जल्द होगा निदान, मिला भरोसा इसके बाद बूथ की बैठक कार्यक्रम के तहत हायाघाट भाजपा विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद के गांव सिधौली के बूथ संख्या-75 पर बूथ कमेटी की बैठक की गई। इसमें बूथ के सभी भाजपा सदस्यों को सशक्त करने पर जोर दिया गया वहीं, प्रवास के लिए आए राष्ट्रीय पदाधिकारी ने भी बूथ के सभी पदाधिकारियों से बारी-बारी से उनके दायित्वों का बारे में जानकारी लिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

इसके बाद महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन के निमित्त जनेश्वर महादेव मंदिर होरलपट्टी में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पूजा अर्चना की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन व अखंड भारत को समृद्ध बनाने के लिए प्रार्थना की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  3D प्रिंटिंग से Darbhanga के छात्रों का भविष्य होगा रोशन! जानिए कैसे बदल रही है तकदीर

इसके बाद श्रीरामपुर पंचायत के हवासा गांव में दर्जनों जनताओं ने भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद मझौलिया ग्राम में किसान संवाद किया गया। इसमें सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लेकर अपनी बातों को राष्ट्रीय नेतृत्व व केंद्र सरकार के पदाधिकारियों के समक्ष रखे, जिसे पदाधिकारी व हायाघाट भाजपा विधायक श्री प्रसाद ने आश्वस्त करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।दरभंगा के हायाघाट के किसानों की समस्या का जल्द होगा निदान, मिला भरोसावहीं, राष्ट्रीय पदाधिकारी हातम सिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ करोड़ उज्ज्वला योजना, 25 करोड़ जनधन खाता,मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर 26 सप्ताह,पीएम किसान योजना 11 करोड़ 30 लाख परिवार को 182 लाख करोड़ रुपये की भुगतान की गई। 22 करोड़ स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरण किया गया वहीं, आयुष्मान हेल्थ कार्ड 3.2 करोड़ कार्ड का बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...

इसमे 5 लाख रुपये तक कि मुफ्त में इलाज किया जा रहा है साथ ही विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना टीकाकरण एक सौ नव्वे करोड़ लोगों को देकर महामारी से मुक्त किया जा चुका है। वहीं, इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी संजीव साह, हायाघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी, रविंद्र चौपाल, शिवशंकर सिंह, विभूति नारायण मिश्रा, वीरेंद्र पासवान,कार्यक्रम प्रभारी राजेश चौधरी, अमरनाथ राय, जानकी रमन राय मुखिया, चंदेश्वर लालदेव,मो.अफजाल,हेमचंद्र सिंह,आनंद सिंह, गुलजारी साह, विनय चौधरी, रविन्द्र शर्मा, प्रशांत कुमार, प्रभास चौधरी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct

अररिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन 30 मिनट’: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बरामद!

Araria News: अररिया में बथनाहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शानदार कार्रवाई की है। हटिया चौक से चोरी हुई पल्सर बाइक आधे घंटे में बरामद हुई, चोर भी गिरफ्तार।#ArariaNews,#BiharPoliceAction,#MotorcycleTheft