
दरभंगा में डब्ल्यूपीयू भवन में चोरी और तोड़फोड़ करते हुए असामाजिक तत्वों ने पंचायत की संपत्ति पर हमला बोला है। सिंहवाड़ा के कनौर गांव में सरकारी भवन को असामाजिक तत्वों ने बर्बाद करते हुए WPU भवन से ग्रिल और नल चोरी के साथ – दीवारें क्षतिग्रस्त कर दी गईं हैं।@आंचल कुमारी, दरभंगा, देशज टाइम्स।
दरभंगा के सिंहवाड़ा कनौर गांव में डब्ल्यूपीयू भवन क्षतिग्रस्त, ग्रिल और नल की चोरी
सिंहवाड़ा (दरभंगा), देशज टाइम्स| सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कनौर गांव स्थित पिपरहिया पोखर पर पन्द्रहवीं वित्त आयोग से निर्मित डब्ल्यूपीयू भवन को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भारी क्षति पहुंचाई है। साथ ही भवन से ग्रिल, नल और अन्य सामान चुरा लिए गए हैं।
पिपरहिया पोखर पर नवनिर्मित भवन को असामाजिक तत्वों ने किया बर्बाद, मुखिया ने थाना में दिया आवेदन
इस संबंध में हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया जरीना खातून ने गुरुवार को सिंहवाड़ा थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मुखिया जरीना खातून ने बताया-क्या हुआ है घटनास्थल पर?
24 मार्च 2023 को भवन निर्माण कार्य पूर्ण हुआ था। मुख्य दरवाजे और खिड़की की ग्रिल उखाड़ ली गई हैं। नल, पाइप व अन्य फिटिंग्स गायब कर दी गईं हैं। एस्बेस्टस और दीवारों को भी तोड़ दिया गया है। मुखिया जरीना खातून के अनुसार, यह कृत्य नशेड़ी व असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है, जिससे पंचायत की सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
पंचायत की कार्रवाई और मांग, मुखिया जरीना खातून ने कहा-
थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। प्रशासन से नियमित गश्ती व निगरानी की अपील की गई है। गांव के युवाओं से संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग का अनुरोध किया गया है। मुखिया जरीना खातून ने कहा कि सार्वजनिक भवनों को क्षति पहुंचाना पूरे समाज के विकास में बाधा है और ऐसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पृष्ठभूमि: क्यों बना था यह भवन?
पंद्रहवीं वित्त आयोग की राशि से इसका निर्माण किया गया था। वार्ड संख्या 3, पिपरहिया पोखर पर WPU भवन का उद्देश्य – जल आपूर्ति और ग्रामीण सेवाएं देना था। स्थानीय विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की योजना थी। लेकिन उससे पहले ही यह असामाजिक तत्वों की भेंट चढ़ गया।
अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं
मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।






