back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga के Singhwara में सरकारी भवन में तोड़फोड़, ग्रिल, नल समेत अन्य सामानों ले गए, दीवारें-छत भी तोड़ी

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा में डब्ल्यूपीयू भवन में चोरी और तोड़फोड़ करते हुए असामाजिक तत्वों ने पंचायत की संपत्ति पर हमला बोला है। सिंहवाड़ा के कनौर गांव में सरकारी भवन को असामाजिक तत्वों ने बर्बाद करते हुए WPU भवन से ग्रिल और नल चोरी के साथ – दीवारें क्षतिग्रस्त कर दी गईं हैं।@आंचल कुमारी, दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement - Advertisement

दरभंगा के सिंहवाड़ा कनौर गांव में डब्ल्यूपीयू भवन क्षतिग्रस्त, ग्रिल और नल की चोरी

सिंहवाड़ा (दरभंगा), देशज टाइम्स| सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कनौर गांव स्थित पिपरहिया पोखर पर पन्द्रहवीं वित्त आयोग से निर्मित डब्ल्यूपीयू भवन को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भारी क्षति पहुंचाई है। साथ ही भवन से ग्रिल, नल और अन्य सामान चुरा लिए गए हैं।

- Advertisement - Advertisement

पिपरहिया पोखर पर नवनिर्मित भवन को असामाजिक तत्वों ने किया बर्बाद, मुखिया ने थाना में दिया आवेदन

इस संबंध में हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया जरीना खातून ने गुरुवार को सिंहवाड़ा थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मां की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Benipur Jail News: बेनीपुर उपकारा का औचक निरीक्षण: बंदियों के हक की बात, पढ़िए कोई बंदी अनसुना न रह जाए

मुखिया जरीना खातून ने बताया-क्या हुआ है घटनास्थल पर?

24 मार्च 2023 को भवन निर्माण कार्य पूर्ण हुआ था।  मुख्य दरवाजे और खिड़की की ग्रिल उखाड़ ली गई हैं। नल, पाइप व अन्य फिटिंग्स गायब कर दी गईं हैं। एस्बेस्टस और दीवारों को भी तोड़ दिया गया है। मुखिया जरीना खातून  के अनुसार, यह कृत्य नशेड़ी व असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है, जिससे पंचायत की सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।

पंचायत की कार्रवाई और मांग, मुखिया जरीना खातून ने कहा-

थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। प्रशासन से नियमित गश्ती व निगरानी की अपील की गई है। गांव के युवाओं से संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग का अनुरोध किया गया है। मुखिया जरीना खातून ने कहा कि सार्वजनिक भवनों को क्षति पहुंचाना पूरे समाज के विकास में बाधा है और ऐसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पृष्ठभूमि: क्यों बना था यह भवन?

पंद्रहवीं वित्त आयोग की राशि से इसका निर्माण किया गया था। वार्ड संख्या 3, पिपरहिया पोखर पर WPU भवन का उद्देश्य – जल आपूर्ति और ग्रामीण सेवाएं देना था। स्थानीय विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की योजना थी। लेकिन उससे पहले ही यह असामाजिक तत्वों की भेंट चढ़ गया।

अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोतिहारी लैंड एनक्रोचमेंट: सरकारी जमीन पर बुल्डोजर का ‘प्रहार’, 24 अवैध कब्ज़ाधारियों को नोटिस जारी

Motihari Land Encroachment: धरती के आँचल पर अवैध कब्जे की तलवार लटकी है। सरकारी...

Tej Pratap Yadav Bike Video: पटना की सड़कों पर तेज प्रताप ने कावासाकी निंजा से मचाई धूम, देखें वायरल वीडियो!

Tej Pratap Yadav Bike Video: राजनीति के गलियारों में अकसर बयानबाजी से धमाल मचाने...

कार्तिक शर्मा: धोनी की सीएसके ने इस अनकैप्ड खिलाड़ी को दिया 14 करोड़ का जैकपॉट!

Kartik Sharma: IPL 2026 की मिनी नीलामी में एक नाम ऐसा गूंजा जिसने रातोंरात...

IPL Auction: अनकैप्ड खिलाड़ियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और संघर्ष की गाथा

IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग का नाम सुनते ही रोमांच, चौके-छक्के और करोड़ों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें