back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

बिहार के सरकार जी…यहां लोग चल छैय्यां-छैय्यां-छैय्यां-छैय्यां कर रहे हैं…Uttam Sen Gupta की Report

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। जनप्रतिनिधियों के पीछे उनके नाम और पद पर जिंदाबाद का नारा लगाने वाले वैसे लोगों के लिए यह तमाचा नहीं तो और क्या है।

- Advertisement -

जी हां, यह कहना है गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत मनसारा पंचायत के हजारों लोगों का। जो लगभग पांच वर्षों से सड़क की दुर्दशा को झेल रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर सभी वरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को यहां की जनता आवेदन के माध्यम से इस समस्या का निदान के लिए वर्षों से आग्रह करते आ रहे हैं। लेकिन सुनने और निदान करने की बजाए सभी इस सड़क पर बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं।बिहार के सरकार जी...यहां लोग चल छैय्यां-छैय्यां-छैय्यां-छैय्यां कर रहे हैं...Uttam Sen Gupta की Reportयह सड़क मनसारा के निकट कमला तटबंध के पश्चिमी भाग से बैद्यनाथपुर होते हुए पलवा गांव तक जाती है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक बारिश के मौसम आते ही बैद्यनाथपुर गांव मे नौ सौ फीट निर्माण कार्य नहीं होने से सड़क की दुर्दशा देखने को देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

- Advertisement -

लोगों का कहना है कि रात के समय अगर किसी को हॉस्पिटल जाने नौबत आ पड़ा तो वह जाने के बजाए ग्रामीण चिकित्सक या फिर भगवान भरोसे उन्हें सुबह का इंतजार करना पड़ता है। पिछले पांच वर्षों में दर्जनों बाइक सवार जहां चोटिल हुए हैं वहां कई  तीन और चार पहिया वाहन पलट गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Bihar Board Inter Exam में भविष्य की इबादत...बेनीपुर में इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण, 1439 में से 22 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, जानें पूरी रिपोर्ट

इस समस्या से सड़क निर्माण विभाग भी भली-भांति अवगत हैं। बावजूद, इसकी दुर्दशा यथावत बनी हुई है। दो से तीन हजार यात्री प्रति दिन इस सड़क मार्ग से होकर अपने गंतव्य स्थान के लिए जाते और आते हैं। लेकिन इसकी दुर्दशा देख लोग तत्काल  आने जाने पर अपने आप पर अंकुश लगा दिया है।

बिहार के सरकार जी...यहां लोग चल  छैय्यां-छैय्यां-छैय्यां-छैय्यां कर रहे हैं...Uttam Sen Gupta की Report
बिहार के सरकार जी…यहां लोग चल छैय्यां-छैय्यां-छैय्यां-छैय्यां कर रहे हैं…Uttam Sen Gupta की Report

आम लोगों के साथ प्रशासन के लोग भी परेशान हैं। प्रखंड प्रशासन के अधिकारी फंसने और दुर्घटना से बचने के लिए क्षेत्र नहीं आते।कई बार पुलिस गश्ती वाहन यहां फंस जाने पर जेसीबी के सहयोग से उसे निकाला गया। पुलिस पदाधिकारी दुर्घटना के शिकार हो गए। आखिर सड़क के इस दुर्दशा से क्षेत्र के लोगों को कब मुक्ति मिलेगी यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।वर्तमान समय में इस क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारी को कोस रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हरियाणा में बंपर Sarkari Naukri: 4227 पदों पर आवेदन शुरू

Sarkari Naukri: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक...

विजया एकादशी व्रत के नियम: क्या खाएं और क्या न खाएं, जानें संपूर्ण विधि

Vijaya Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है...

एलन मस्क: फोर्ब्स की सूची में शीर्ष पर, अमेरिका के ‘Innovation’ सम्राट

Innovation: जब बात दुनिया को बदलने वाले विचारों और असाधारण साहस की आती है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें