back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga के बिरौल में श्वेता सुमन, रिंकू देवी, संगीता कुमारी की सरकार को दो टूक, जब तक नहीं मिलेगा सेविका-सहायिका को उनका हक, जारी रखेंगे हड़ताल

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। पटना से यह खबर आने के बाद कि सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ने वाला है मगर, स्थानीय बिरौल में बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आहवान पर मंगलवार को प्रखंड की सभी सेविका व सहायिकाओं का प्रदर्शन जारी रहा।

- Advertisement - Advertisement

आसीडीएस कार्यालय का घेराव करते हुए सेविका-सहायिका ने जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व पशु चिकित्सालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष रिंकू देवी एवं सचिव संगीता कुमारी संयुक्त अध्यक्षता में सभा आयोजन हुई।

- Advertisement - Advertisement

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्वेता सुमन ने कहा कि सेविका की पांच सूत्री मांगों को प्रदेश के सभी सेविका व सहायिका पिछले 29 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga सीएम साइंस कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव: 100 से अधिक रिक्तियों पर होगी सीधी नियुक्ति

जबतक सेविका व सहायिकाओं का मांग सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में ग्रेच्यूटी भुगतान करने सहित अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का मांग पूरा नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

इसके बाद सभी सेविकाओं ने पैदल मार्च कर अनुमंडल मुख्यालय, थाना होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर करीब एक घंटे तक सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे।

मौके पर मालती देवी, रुणा देवी, रीना देवी, वीणा देवी, दौना देवी,विमला देवी, वीभा देवी समेत दर्जनों सेविका व सहायिका मौजूद थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

17 दिसंबर 2025: Aaj Ka Rashifal, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का दिव्य आकलन

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की चाल के सूक्ष्म...

आज का पंचांग 17 दिसंबर 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...

Numerology Horoscope Today: आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 17 दिसंबर 2025

Numerology Horoscope Today: ब्रह्मांड की गूढ़ ऊर्जाओं और अंकों के सूक्ष्म प्रभावों का संगम,...

Lionel Messi ने अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ में सनातन रीति-रिवाज से लिया आशीर्वाद, तस्वीरें हुई वायरल!

Lionel Messi: फुटबॉल के मैदान पर अपनी जादुई कला से पूरी दुनिया को मोहित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें