रीतेश कुमार सिन्हा दरभंगा, देशज टाइम्स। बिहार के प्रतिष्ठित कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित 46वीं सीनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए 4 अरब 54 करोड़ 57 लाख 14 हजार 529 रुपये घाटे के वार्षिक बजट को रविवार को अनुमोदित कर दिया गया।
बजट में कुल खर्च 4 अरब 56 करोड़ 59 लाख 11 हजार 927 रुपये को दर्शाया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय की अनुमानित आय 2 करोड़ 1 लाख 97 हजार 398 रुपये है।
देशज टाइम्स टीवी पर सुनिए क्या कहा राज्यपाल ने
वही सीनेट के बैठक के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय आया हूं। जिसको लेकर मुझे काफी खुशी है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में संस्कृत भाषा के प्रभाव को बढ़ाने के लिए यहां की सरकार ने संस्कृत विश्वविद्यालय खोल रखा है। इजिसके माध्यम से संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार के साथ ही संस्कृत भाषा विस्तार हो रहा है।
देशज टाइम्स टीवी पर सुनिए क्या कहा राज्यपाल ने
वही राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि राज्यपाल बनने के बाद मैंने तय किया कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में जाऊंगा। इसीलिए आज मैं संस्कृत विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में आया हूं। आज संस्कृत विश्वविद्यालय का यहां बजट पारित करना था जिसे पारित कर दिया गया है।