back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga में State Level Athletics महाकुंभ का शानदार आगाज

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स। कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के क्रीड़ा मैदान में चार दिवसीय एथलेटिक्स की प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति शशि नाथ झा (Great start of state level athletics Mahakumbh in Darbhanga) ने दीप प्रज्वलित कर किया।

- Advertisement - Advertisement

उन्होंने अपने अध्यक्षीय  उद्बोधन में बिहार के सभी जिले से आए प्रतिभागियों को शुभकामना दी, वहीं इस खेल का आयोजन संस्कृत विश्वविद्यालय में करवाने,आवाशन स्थल को पुनः एक बार जीवंत करने तथा क्रीड़ा मैदान के समतलीकरण एवं इसके सौंदर्य करण की स्थिति से प्रभावित कुलपति ने हृदय से जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement - Advertisement

इस अवसर पर उपस्थित भू-संपदा पदाधिकारी संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा श्री उमेश झा,कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा अजय नाथ झा, विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष डॉ. महताब आलम, छात्र नेता सागर सिंह को जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने पाग चादर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Government Scheme: दरभंगा में अजब-गजब खेला, महिला रोजगार योजना का पैसा भेजा पुरुषों के खाते में, अब सरकार कह रही वापस करो!

उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन एवं संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने आवश्न स्थल से लेकर संपूर्ण व्यवस्थाओं का खिलाड़ियों को जहां जानकारी दी वहीं इस खेल में सहयोग करने वाले छात्र नेता सागर सिंह, संस्कृत विश्वविद्यालय के भू-संपदा पदाधिकारी उमेश झा एवं प्रशासन चिकित्सा दल मीडिया के कर्मी के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु खेल प्राधिकरण पटना से प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी प्रेम कुंज, अभिजीत आनंद ,निसार अहमद कादरी ,स लालुद्दीन अहमद ,मो.शमशाद आलम, कुश कुमार त्रिपाठी, रामू कुमार सिंह ,प्रमोद कुमार एवं खेल प्रशिक्षक सह शारीरिक शिक्षा शिक्षक आशीष कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक हरिमोहन चौधरी

किलकारी के प्रमुख रमन कुमार सिंह एवं नीरज कुमार चौधरी के साथ उद्घोषक रविंद्र कुमार सिंह शारीरिक शिक्षा शिक्षक मध्य विद्यालय औराही कुशेश्वरस्थान,मीडिया कर्मी प्रकाश कुमार झा को कुलपति महोदय ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए पाग,चादर एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।

आरंभ में खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसका नेतृत्व आशीष कुमार कर रहे थे। किलकारी की बालिकाओं शालिनी सुमन,करीना कुमारी निर्मला कुमारी, मुस्कान कुमारी, ऋतिक कुमार ने स्वागत गाण एवं मंगल चरण गाकर खिलाड़ियों का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें:  मैथिली अकादमी में ताला: MSU के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण ने कहा, यह मिथिला की भाषा-संस्कृति पर सीधा हमला

इस खेल की प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर दरभंगा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव यशपाल कुमार एवं उनकी टीम के सदस्यों में मनीष कोहली ने महती भूमिका निभाई।आज संपन्न हुई प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है
बालक अंडर 14/600 मीटर सूरज कुमार पटना प्रथम स्थान।

अजय कुमार पश्चिम चंपारण द्वितीय स्थान,रोहित कुमार नवादा तृतीय स्थान,जितेंद्र कुमार कैमूर चतुर्थ स्थान,अंडर- 17/800 मी रोहित कुमार गया प्रथम स्थान,लव कुश कुमार भागलपुर द्वितीय स्थान,विवेक कुमार मोतिहारी तृतीय स्थान,भैया जुड़ा अंसारी मोतिहारी चतुर्थ स्थान,अंडर 19/ 800 मी नजरे आलम खान सिवान प्रथम स्थान।

यह भी पढ़ें:  Benipur Jail News: बेनीपुर उपकारा का औचक निरीक्षण: बंदियों के हक की बात, पढ़िए कोई बंदी अनसुना न रह जाए

रौशन कुमार गुप्ता गोपालगंज द्वितीय स्थान,शशिर कुमार समस्तीपुर तृतीय स्थान एवं कुंदन कुमार सरन चतुर्थ स्थान शॉट पुट अंडर-14 आकाश कुमार मुजफ्फरपुर प्रथम स्थान, अंकित राज औरंगाबाद द्वितीय स्थान, हरिओम कुमार शेखपुरा तृतीय स्थान एवंगोला फेक अंडर-17 देवराज गया प्रथम स्थान,अंकित कुमार मुंगेर द्वितीय स्थान एवं शशिकांत कुमार भोजपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM Kisan Yojana लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर: 22वीं किस्त पाने से पहले ज़रूरी है ये काम!

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक अहम सूचना सामने आई...

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) गाजियाबाद में ग्रेजुएट और डिप्लोमा ट्रेनी पदों पर भर्ती, 174 पदों के लिए करें आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), गाजियाबाद यूनिट ने सत्र 2025-26 के लिए ग्रेजुएट और डिप्लोमा...

सूर्यकुमार और गिल का बल्ला कब गरजेगा? विश्व कप से पहले भारत के पास बचे हैं सिर्फ 7 टी20

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! भारत और दक्षिण अफ्रीका के...

Tata Sierra SUV: भारत की सड़कों पर धूम मचाने को तैयार नई एसयूवी!

Tata Sierra SUV: भारत में एसयूवी सेगमेंट में धूम मचाने वाली टाटा सिएरा एसयूवी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें