spot_img

Darbhanga के सेनापथ में जमीनी फसाद, उसी पर खून गिरे…जिस गली से गुजरना था मुश्किल

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga के सेनापथ में जमीनी फसाद, उसी पर खून गिरे…जिस गली से गुजरना था मुश्किल जहां दरभंगा में फिर चंद जमीन के लिए फसाद ने पड़ोसी धर्म के आपसी रिश्ते दांव पर लगा दिए। उसी जमीं पर खून गिरे जिसके विवाद में दो पक्षों ने एक दूसरे की जान लेने पर आमादा दिखे।

- Advertisement -

Darbhanga | सेनापथ मोहल्ले में मुख्य सड़क से जाने वाले सौ साल पुरानी गली की ऐसी ब्यूह रची गई

जख्म खाए लोगों की जमीनी इस फसाद का मामला नगर थाना के इलाके का है जहां, सेनापथ मोहल्ले में मुख्य सड़क से जाने वाले सौ साल पुरानी गली की ऐसी ब्यूह रची गई दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जख्मी डीएमसीएच में इलाजरत हैं। नगर थाना की पुलिस एक्शन में है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga | एक गली को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

जानकारी के अनुसार, शहर के नगर थाना क्षेत्र के मुहल्ला सेनापथ, वार्ड 22 में जमीनी विवाद ने खूनी रंग ले लिया। जहां एक गली को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इसमें दो लोग बुरी तरह जख्मी हैं। दोनों पक्षों के जख्मी लोगों का इलाज DMCH में चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime एक ही रात और नरौछ-बिहारी के 9 घरों में चोरों का तांडव ! लाखों का माल साफ, CCTV-DVR भी तोड़े!

Darbhanga | गली को घेर लिया गया है, फसाद की जड़ यही है…

बताया जाता है कि नगर थाना अंतर्गत मुहल्ला सेनापथ, वार्ड 22 में एक गली को लेकर यह विवाद हुआ है जो मुख्य सड़क के पास निकलती है। जो जानकारी है उसके मुताबिक, इस गली को घेर लिया गया है। इसको लेकर विवाद हुआ जहां एक पक्ष की ओर से मुख्य सड़क से जाने वाले गली के मुंह को पिलर और छज्जी देकर घेरा जा रहा था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं आज जब काम चल रहा था। इसी दौरान लोग वहां गिर गए।

यह भी पढ़ें:  UP Ambedkar Nagar Accident दिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर! हादसे में 4 बिहारियों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी |गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव!

Darbhanga | तय था, अतिक्रमण हटेंगे मगर देर हो गई, रिस गए खून…

हालांकि, इससे पहले सदर अंचल कर्मचारी के साथ इस विवाद को लेकर बैठक हुई थी। तय हुआ था कि अंचल अमीन से मापी कराई जाएगी। रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा। लेकिन, अभी तक रास्ता अवरूद्ध ही है। रास्ता अतिक्रमण मुक्त नहीं हुआ है। इसको लेकर आज दोनों पक्ष भिड़ गए। बताया जाता है कि यह गली सौहेल खां और खुर्शीद आलम के घर के बीच से गुजरती है। इसको लेकर आज नीतीश कुमार सिंह और पहले पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष से लोग जख्मी हैं। नगर थाना की पुलिस एक्शन में है। दोनों पक्ष को शांत कराते हुए पुलिस ने जख्मियों को डीएमसीएच में भर्ती कराते हुए आगे की तहकीकात तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Child Help Desk दरभंगा में बच्चों के लिए बड़ा फैसला! अब हर थाने में मिलेगा 'चाइल्ड हेल्प डेस्क', ऐसे मिलेगी मदद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad