मई,20,2024
spot_img

दरभंगा के बिरौल-कुशेश्वरस्थान से बिरौल-गंडौल मुख्य मार्ग तक गुर्राया बुलडोजर, दर्जनों अवैध कब्जाधारियों के घर-दुकान जमींदोज

spot_img
spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रविवार को अंचल प्रशासन की ओर से दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग से लेकर बिरौल-गंडौल मुख्य मार्ग को अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट।

सीओ विमल कुमार कर्ण और थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह
के संयुक्त नेतृत्व में कोठीपुल स्थित सहरसा जाने वाली सड़क पर अवैध कब्जा करने वाले लगभग दर्जनों लोगों का अस्थायी दुकान, गुमटी तथा झोपड़ीनुमा घर को बुलडोजर से हटाया गया।

दरभंगा के बिरौल-कुशेश्वरस्थान से बिरौल-गंडौल मुख्य मार्ग तक गुर्राया बुलडोजर, दर्जनों अवैध कब्जाधारियों के घर-दुकान जमींदोजसीओ ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करनेवाले लोगों को दो दिन पूर्व हटाने के लिए निर्देश दिया गया था।लेकिन ये लोग सरकारी आदेश का अनुपालन करने के बजाय अपने मनमानी पर कायम थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Manigachi News | मनीगाछी के दबंग, नाले को भरा, बना लिए खेत, खड़े किए झोपड़ी...कोई सरकारी जमीन पर चलकर तो देखे...रोक देते हैं...

इसके लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। सीओ विमल कुमार कर्ण ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से अवैध कब्जा करने पर वैसे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ आर्थिक जुर्माना वसूल किया जाएगा।दरभंगा के बिरौल-कुशेश्वरस्थान से बिरौल-गंडौल मुख्य मार्ग तक गुर्राया बुलडोजर, दर्जनों अवैध कब्जाधारियों के घर-दुकान जमींदोजइसके लिए वरीय पदाधिकारी का आदेश प्राप्त हो गया है। इसके बाद सरकारी भूमि पर स्थायी रुप से किये गए अवैध कब्जा को खाली कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयार पुरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election अंतिम ओवर में....| किले में "चौका"...या चौंकाएगा मधुबनी...अंतिम ओवर में

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें