back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में वाहन की ठोकर से गुलजारी की मौत, लोगों में उबाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के अहिलवारा गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से अहिलावारा गांव के ही निजाम खां की पुत्री 25 वर्षीय गुलजारी खातून (Gulzari dies due to vehicle collision in Biraul) की मौत हो गयी। इस हादसे से नाराज लोगों ने विरोध में सड़क जाम करने की कोशिश की। कुछ देर के लिए लोग सड़कों पर आक्रोशित दिखे लेकिन स्थानीय पुलिस ने लोगों को तत्काल शांत कर दिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Power Cut, रविवार को महा-ब्लैकआउट! 5 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

जानकारी के अनुसार, सड़क पार करने के दौरान गुलजारी खातून को अनियंत्रित ट्रैक्टर कुचल दिया। इससे मौके पर ही मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों सड़क जाम कर हंगामा करने लगे।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाबुझाकर सड़क जाम को खुलवाया। वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतका अपने घर से निकल कर किसी काम के लिए सड़क पार कर रही थी कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Mithila Painting का महाकुंभ, 50 से ज़्यादा कलाकार दीवारों पर बिखेर रहे अपनी कला का जादू

इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि अहिलवारा गांव के पास ट्रैक्टर की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई है। फिलहाल स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है कि जिससे प्राथमिकी दर्ज की जा सके। गुलजारी अपने पीछे दो छोटे बच्चे को छोड़ बसी। वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...

यश टॉक्सिक: टीज़र में हसीनाएं गायब, फैंस का फूटा गुस्सा, क्या है मेकर्स का मास्टरप्लान?

Yash Toxic News: साउथ के रॉकिंग स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी...

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसने कितनी कमाई की

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों 'अस्सी' और 'दो दीवाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें