back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में ऋण में डूबी महिला के बच्चों के साथ जहर खाने की तहकीकात करने सबसे पहले Deshaj Times बलाट गांव पहुंचा…जहां आज भी सरकारी सुविधाओं से वंचित गरीबी की जिंदगी जी रहा गुंजन और फुलदाई देवी का परिवार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
फोटो। बिरौल के बलाट गांव मे घटना के दुसरे दिन भी लोगों का जमावड़ा।
फोटो। जयचंद्र अकेला, प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंंचायत बिरौल।

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के बलाट गांव में एक दिन पूर्व बच्चों के संग जहर पीने वाली महिला व गुंजन चौपाल की पत्नी फुलदाई देवी एवं उसके दो बच्ची शिवानी व आशा कुमारी की स्थिति में सुधार आया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

डीएमसीएच के चिकित्सक लोगों को अपनी निगरानी में रखे हुए हैं। गुंजन चौपाल के परिवार की वास्तविक स्थिति का आंकलन करने देशज टाइम्स की टीम बिरौल थाना क्षेत्र के बलाट गांव पहुंची। लेकिन डीएमसीएच में इलाजरत रहने के वजह से पीड़िता एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट नहीं हो पाई।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के Mukesh Mishra को राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मिली अहम जिम्मेदारी

 

फिर भी ग्रामीणों एवं प्रखंड कार्यालय से उपलब्ध जानकारी से एक बात स्पष्ट हो गया है कि गुंजन चौपाल वास्तव में काफी गरीब व्यक्ति है। लोगों को मिलने वाली सरकारी सुविधा से यह परिवार आज भी वंचित है।दरभंगा के बिरौल में ऋण में डूबी महिला के बच्चों के साथ जहर खाने की तहकीकात करने सबसे पहले Deshaj Times बलाट गांव पहुंचा...जहां आज भी सरकारी सुविधाओं से वंचित गरीबी की जिंदगी जी रहा गुंजन और फुलदाई देवी का परिवार

मजदूर होने के बावजूद इनके एवं इनके पत्नी के नाम से जॉब कार्ड उपलब्ध नहीं है। इसकी पुष्टि मनरेगा कार्यालय से हुई है। आवास योजना एवं स्वच्छता मिशन के तहत मिलने वाले शौचालय का लाभ इस परिवार को प्राप्त नहीं हो पाया है। वर्तमान में बलाट गांव नगर पंंचायत बिरौल के क्षेत्राधिकार में है। इससे पूर्व यह क्षेत्र डुमरी पंंचायत अन्तर्गत आता था।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 19 बोतल कोडीन और 720 नशीली गोलियों के सौदागर को मिली 10 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी

इधर नगर पंंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला ने बताया कि देशज टाइम्स में छपी खबर के माध्यम से यह दुखद मामला संज्ञान में आया है। डीएमसीएच से छुट्टी मिलने पर पीड़ित परिवार से मिलकर इनके समस्या से रु-ब-रु होंगे।

 

दरभंगा के बिरौल में ऋण में डूबी महिला के बच्चों के साथ जहर खाने की तहकीकात करने सबसे पहले Deshaj Times बलाट गांव पहुंचा...जहां आज भी सरकारी सुविधाओं से वंचित गरीबी की जिंदगी जी रहा गुंजन और फुलदाई देवी का परिवारउन्होंने बताया कि नगर पंंचायत नियमावली के तहत जो संभव हो पायेगा। पीड़ित परिवार को सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जानकारी के अनुसार ऋण में डूबी फुलदाई देवी अपने दो बच्ची के संग कीटनाशक दवा खा कर जीवन लीला समाप्त करने कि कोशिश की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...

निशा उपाध्याय: कैसे बनीं भोजपुरी स्टेज की बेताज बादशाह?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी सिनेमा की रंगीन दुनिया में ऐसी कई शख्सियतें हैं, जिनकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें