back to top
6 सितम्बर, 2024
spot_img

दरभंगा में लहेरियासराय SBI कैश वैन के गार्ड की बंदूक से चली गोली, महिला जख्मी, आक्रोशित लोगों ने गार्ड को जमकर पीटा, पढ़िए पूरी खबर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा से अभी की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां एसबीआई के कैश वैन गार्ड के बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली कैसे चली और क्यों चली इसका अभी पता ही लगाया जा रहा है।

 

लेकिन सबसे दु:खद यह रहा कि गोली सीधे एक  महिला को जा लगी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। तत्काल वहां मौजूद लोगों ने घेरकर गार्ड को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, गोली चलने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है। वहीं, पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। तत्काल गार्ड से बंदूक को सीज कर लिया गया है। वहीं, लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया।

घटना लहेरियासराय थाना स्थित एसबीआइ के प्रधान शाखा का है। यहां गुरुवार को कैश वैन गार्ड के बंदूक से गोली चली है। अचानक गोली चलने से एक महिला जख्मी हो गई है। तत्काल वहां पहुंचे लोगों ने महिला को डीएमसीएच में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, जख्मी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर हताश खड़े गार्ड को पकड़ लिया। स्थानीय लोग इतने आक्रोशित थे कि तत्काल गार्ड को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसको लेकर वहां घंटों लोगों ने हंगामा किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga... वालों आ गई काम की खबर। 30 साल बाद घर वापसी! जमीन-जायदाद से जुड़े काम-अब होंगे फटाफट

बताया जा रहा है कि बैंक के बाहर कैश वैन लगा हुआ था। गार्ड अपनी बंदूक को बार-बार देख रहा था। इसी दौरान बंदूक से अचानक गोली चलने और वह सीधे महिला को लगने से माहौल एकबारगी सन्न रह गया। वहां लोगों की अफरा-तफरी मच गई।

लोग समझ ही नहीं पाए आखिर वहां हुआ क्या। लेकिन, सड़क पर महिला तड़प रही थी। इसकी तत्काल जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाने की पूरी पुलिस वहां पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga RJD के एक युग का अंत...3 बार के MLA कद्दावर नेता हरिनंदन यादव नहीं रहे

लहेरियासराय की पुलिस ने गार्ड को पकड़कर बंदूक को जब्त तत्काल जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष एचएन सिंह कार्रवाई में जुटे है। पूरे मामले की तहकीकात हो रही है आखिर बैक के कैश वैन के पास यह गोली चली कैसे।

जरूर पढ़ें

Madhubani मेले में झूले पर मौत, हादसे को दावत? भीड़ उमड़ी, नियम गायब –प्रशासन चुप, जिम्मेदारी किसकी?

मधुबनी के मेले में मौत को दावत? भीड़ उमड़ी, नियम गायब – मेले के...

Darbhanga Shastri Chowk बना चोरों का अड्डा? बैंक में गए, बाहर निकले बाइक गायब!

दरभंगा ब्रेकिंग: शास्त्री चौक से दिनदहाड़े बाइक चोरी, बैंक गए युवक की ग्लैमर गायब।...

Darbhanga के छलके आंसू…ढोल-नगाड़ों की थाप, भक्तों ने जोड़े हाथ…कहा-हे लालबाग के राजा “अगले बरस तू जल्दी आ”

 “अगले बरस तू जल्दी आ” के नारों के साथ गणपति बप्पा को दी भावभीनी...

Darbhanga के Ram Janaki Radha Krishna Sharda College में नई शासी निकाय की टीम ने संभालीं कमान

दरभंगा के शारदा महाविद्यालय में बड़ा बदलाव, नई कमेटी बनी –छात्रों के अभिभावकों को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें