back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga: कुशेश्वरस्थान के स्कूलों में 5 लाख में खरीदा गया जिम सामग्री 5 माह भी नहीं चला

BDO किशोर कुमार ने कहा, मामला गंभीर है, जांच होगी, पंचायती राज पदाधिकारी आबिद अख्तर ने कहा, रिपोर्ट बन रही है, जल्द भेजेंगे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत केवटगामा पंचायत के राम शरण यादव ने मध्य विद्यालय सलमगढ़ और एनपीएस विद्यालय केवटगामा की शिकायत लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से लिखित में की है। इसमें उन्होंने शिकायत की है कि स्कूलों के लिए पांच लाख में खरीदा गया जिम सामग्री पांच माह भी नहीं चला है। इसकी जांच कराई जाए।

- Advertisement -

वहीं, इस मामले में BDO किशोर कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें दोषी पाए जाने वाले पर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।

- Advertisement -

वहीं, इस मामले में पंचायती राज पदाधिकारी आबिद अख्तर ने बताया कि लोक शिकायत निवारण के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर लोक शिकायत पदाधिकारी को भेजा जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Sanskrit Competition में तीन सगे भाई-बहनों का जलवा, एक साथ 7 पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

जानकारी के अनुसार, श्री यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि पांच लाख में खरीदा गया जिम पांच माह भी नहीं चल सका। मामला, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत केवटगामा पंचायत का है। जहां मध्य विद्यालय सलमगढ़ और एनपीएस विद्यालय केवटगामा के लिए पंद्रहवीं वित्त आयोग की राशि से जिम लगाया गया है।

इसके लिए जिम लगाने वाले एजेंसी को पांच लाख रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। मगर, श्री यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह पांच माह भी नहीं टिक सका। पांच माह के भीतर ही टूट कर बिखरने लगा है।

आवेदन में श्री यादव ने कहा है कि जब जेम पोर्टल से जिम के सामग्री की ख़रीददारी करनी थी तो लोकल एजेंसी से 4,83,822 रुपये में क्यों खरीदा गया। राम शरण यादव ने इसकी शिकायत लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से लिखित में करते हुए देशज टाइम्स को बताया कि जो सामग्री लगभग डेढ़ लाख में बाजार में उपलब्ध है। वही सामग्री को लोकल एजेंसी से लगभग पांच लाख में खरीद की गई है।

उन्होंने कहा है कि इस जिम को लगाने के लिए स्थानीय एक इंटरप्राइजेज की ओर से जिम लगाया गया। और उसे एक मुश्त चार लाख तैरासी हजार आठ सौ बाइस रुपये का भुगतान भी पंद्रहवीं वित्त आयोग से कर दिया गया। इतना ही नहीं, लगभग इतनी ही राशि दरभंगा के एक इंटरप्राइजेज को भी जिम के लिए दो बार में भुगतान किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अस्पताल की लापरवाही या सिस्टम का जनाजा?Kusheshwar Asthan में एक्सपायर्ड दवाएं जलाने से हुआ धमाका, एक घायल, धुएं से घुटा लोगों का दम

BDO किशोर कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें दोषी पाए जाने वाले पर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...

T20 World Cup: आयरलैंड बनाम ओमान टी20 वर्ल्ड कप की रोमांचक शुरुआत, कप्तान स्टर्लिंग बाहर!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें