मई,20,2024
spot_img

In case you missed it; दरभंगा में बुझ गया घर का चिराग़, डूबने से दो भाइयों की मौत, शोक में परिवार

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

दरभंगा के हनुमाननगर में शुक्रवार की सुबह विशनपुर थानाक्षेत्र के नयानगर गांव में पोखर में डूबने से दो सहोदर भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

दोनों मृतक खेदू यादव का पुत्र 11 वर्षीय सनी यादव व 12 वर्षीय मोनू यादव बताया जाता है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा।

 

सीओ कैलाश चौधरी ने बताया

मृतक के परिजन को सरकारी आपदा राहत कोष से मिलने वाली 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि मुहैया करा दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का पूरा परिवार दिल्ली में रहता था।छठ मनाने के लिए सभी लोग दीपावली से 4 दिन पहले पहले घर आए हुए थे।

शौच के क्रम में पैर फिसलने से दोनों बच्चे पोखर में डूब गए।उसे क्या पता कि छठ मनाने की खुशी मातम में बदल जाएगी।

उस परिवार का चिराग ही बुझ जाएगा।दोनों भाईयों के मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।ढाढ़स बंधाने शोकाकुल परिजन के घर पहुंचे गांव के लोगों की आंखें भी भर आती थी।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें