



कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। अब भी ग्रामीण इलाके डायन कहकर महिलाओं को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहा। ताजा मामले में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए डायन के नाम पर एक महिला और उसके पूरे परिवार को तबाह और प्रताड़ित करने के मामले में एक आरोपी को दबोचा है। उसे आज जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, डायन का आरोप लगा कर महिला और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार एवम् भयभीत करने के कमतौल थाना कांड संख्या 19/23 के आरोपित एवम् क्षेत्र के अहियारी दक्षिणी पंचायत के अहियारी गोट गांव निवासी स्व. रामफल राम के पुत्र साठ वर्षीय बैद्यनाथ राम को गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -
सहायक दारोगा राकेश दुबे ने बीती रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर उसे सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच लोग नामजद हैं।
- Advertisement -


