back to top
19 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga में विधान परिषद में विरोधी दल के नेता Hari Sahni ने कहा, यह जंगलराज रिर्टन 2.O है…

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

मुख्य बातें, बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरि सहनी दरभंगा में दिन-दहाड़ गोलीबारी और बढ़ते अपराध के पीछे सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया, कहा, क्या यह जंगलराज रिर्टन 2.O है। कहा, सरकार पुलिस को खुल कर काम करने देगी तभी बिहार में अपराध पर लगाम लगेगा…

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दिन दहाड़ दरभंगा के कादिराबाद में हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना में घायल पीड़ित तरुण पासवान व छोटू यादव से मिलने बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरि सहनी स्थानीय निजी हॉस्पिटल अस्पताल पहुंचे। घायलों का हाल जाना।

गोली से जख्मी छोटू पासवान से घटना की जानकारी भी ली। जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। घायलों से मिलने के बाद हरि सहनी अस्पताल से बाहर आकर मीडिया से भी बात की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga College of Engineering में JEE से 277 छात्रों का Admission! जानिए कौन-कौन सी ब्रांच रही In Demand This Year! — Deshaj Campus Story

बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नीतीश सरकार पर जमकर हमला किया। दरभंगा सहित बिहार में बढ़ते अपराध के पीछे सरकार के तुष्टिकरण की राजनीत को बड़ा कारण बताया।

श्री सहनी ने साफ़ शब्दों में कहा कि एक तरफ सरकार जंगल राज की तरफ जा रही है। वहीं, पुलिस पर सरकार का दबाब है। ऐसे में पुलिस भी निष्पक्ष काम नहीं कर पाती है।

सरकार पुलिस को खुल कर काम करने देगी तभी बिहार में अपराध पर लगाम लगाया जा सकता है। तब जाकर अपराध में कमी की उम्मीद की जा सकती है। बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरि सहनी ने बताया कि दरभंगा सहित बिहार में तुष्टिकरण के कारण घटना हो रही है। एक विशेष समुदाय के लोगो का मनोबल बहुत बढ़ गया है सरकार इसे संरक्षण दे रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बेकाबू पिकअप ने मचाया ' तांडव ', दुकानों को रौंदा, बाइक सवार को कुचला, सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल

बिहार पुलिस पर सरकार का काफी दबाब है। सरकार पुलिस को पूरी छूट दे ताकि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई अपराधियों पर कर सके। लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है। यही हाल रहा तो बिहार में जंगल राज फिर से आ जाएगा।

साथ ही कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा की दुर्गा पूजा के समय दिन दहाड़े इतनी बड़ी गोलीबारी की घटना हो रही है। तो फिर ऐसी घटना के बीच कैसे घर से मां बहने निकल कर दुर्गापूजा देखने घूमने जाएगी यह एक बड़ा सवाल है सरकार से ?

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा! मार्केट संचालक पर FIR, जानिए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सढवाड़ा गांव में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते...

“जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है…” RJD की चुनावी हुंकार! पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक...

Darbhanga के सिंहवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी; कमरे में कर दिया बंद! गहनों की पेटी तोड़ी, कैश भी ले गए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत भरवाड़ा में पतंजलि होलसेल स्टोर से हुई चोरी की वारदात...

Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, “…नल के पानि पीबय योग्य नहिं!”

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दिनों पानी की भारी किल्लत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें