back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा में दिल-दहलाने वाला मर्डर, पति ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर पत्नी को रात में मिलने के लिए बुलाया और फिर कर दी हत्या, सुबह मिली लाश, पुलिस भी हैरान, आखिर आशिक पति कैसे निकला कातिल

spot_img
- Advertisement - Advertisement
दरभंगा में दिल-दहलाने वाला मर्डर, पति ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर पत्नी को बुलाया और फिर कर दी हत्या, रात में मिलने गई सुबह मिली लाश
दरभंगा में दिल-दहलाने वाला मर्डर, पति ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर पत्नी को बुलाया और फिर कर दी हत्या, रात में मिलने गई सुबह मिली लाश

नश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। थाना क्षेत्र के जिरात निवासी दिनेश सहनी की नवविवाहित 19 वर्षीय पुत्री सपना देवी की हत्या कर दी गई। हद यह, बीते रात ससुराल वालों ने विश्वास में लेकर उसकी हत्या कर दी। पढ़िए दिल दहलाने वाली देशज टाइम्स की यह (heart-wrenching murder in darbhanga) रिपोर्ट

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह जिरात गांव स्थित चुन्नी मुन्नी पोखर के निकट एक डबरा से सपना का शव मिलने की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।

- Advertisement -

घनश्यामपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका की मां रेणु देवी ने अपने दामाद सूरज सहनी सहित सपना के ससुराल के अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: West Bengal Election में BJP की जीत का शंखनाद, शाहनवाज हुसैन बोले- 'TMC का किला ढहना तय'
दरभंगा में दिल-दहलाने वाला मर्डर, पति ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर पत्नी को बुलाया और फिर कर दी हत्या, रात में मिलने गई सुबह मिली लाश
दरभंगा में दिल-दहलाने वाला मर्डर, पति ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर पत्नी को बुलाया और फिर कर दी हत्या, रात में मिलने गई सुबह मिली लाश

मृतका सपना की मां रेणु देवी ने बताया
कि इनके परिवार के सभी लोग बंगाल के हरिश्चन्द्रपुर मे मखाना फोड़ने गई थी। जहां बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल हाटगाछी निवासी नुनु सहनी भी अपने परिवार के साथ मखाना फोड़ने गया था। इसी बीच मेरी पुत्री और नुनु सहनी के पुत्र सुरज सहनी में प्रेम हो गया।

दोनों पक्षों के सहमति से छह माह पूर्व सपना और सूरज की शादी हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक कर दी गई। मेरी पुत्री ससुराल वालों के साथ रहकर मखाना फोड़ने का काम करने लगी।

दो माह के बाद सूरज और उसके परिवार के लोग सपना को हरिश्चन्द्रपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर बिरौल आ गया। रेणु ने आगे बताया कि इसकी सूचना मिलते ही इन्होंने सपना को रेलवे स्टेशन से सुरक्षित घर ले आई।

तब से इसकी पुत्री पिछले चार माह से जिरात स्थित अपने मायके में रहने लगी। इसको लेकर अपने समाज में पंचायत भी रखा गया। लेकिन लड़का पक्ष पंचायत मानने को तैयार नहीं हो रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी ने लगाई 5 थाना अफसरों की क्लास, लंबित कांडों पर अल्टीमेटम, कहा- अपराध पर कसें लगाम

रविवार के संध्या में सूरज ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर मिलने के लिए मैसेज किया। मगर वह उससे मिलने से इग्नोर करती रही और इसकी जानकारी अपनी मां को दी।

दरभंगा में दिल-दहलाने वाला मर्डर, पति ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर पत्नी को बुलाया और फिर कर दी हत्या, रात में मिलने गई सुबह मिली लाश
दरभंगा में दिल-दहलाने वाला मर्डर, पति ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर पत्नी को बुलाया और फिर कर दी हत्या, रात में मिलने गई सुबह मिली लाश

पति की ओर से विश्वास में लेने के बाद सपना सूरज से मिलने घर से बाहर निकली। रात अधिक हो जाने के बाद पुत्री जब घर वापस नहीं लौटी। तब परिजन उसे खोजने निकले। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पटना से आई टीम ने खंगाला अलीनगर अस्पताल का कोना-कोना, व्यवस्था देख अधिकारियों के चेहरे पर आई मुस्कान

सुबह मे सपना का शव मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। थाना से आये पुलिस पदाधिकारी अरुण झा ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृश्या यह हत्या का मामला लगता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान की जायेगी। मृतका की मां रेणु देवी ने आवेदन दी है। इधर घटना के बाद सपना के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिरा को अपनी बेटी मुक्ति से मिला अरमान का दूसरा राज़!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai News: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता...

Hyundai Exter Facelift: हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट जल्द मचाएगी धमाल, मिलेंगे दमदार फीचर्स और नया लुक!

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में हुंडई अपनी पकड़ और मजबूत करने...

क्या ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही पाकिस्तान बन जाता है चैंपियन? वायरल दावे का सच जानें

Pakistan Cricket Team: अरे भाईसाहब, सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक ऐसा...

Patna DPO Arrest: पटना में ₹50 हजार घूस लेते पकड़ी गईं DPO अनीता, घर से लाखों बरामद, हड़कंप

Patna DPO Arrest: रिश्वतखोरी का दानव जब सरकारी महकमे में अपनी पैठ बना लेता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें