spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में फसल विवाद में जमकर फायरिंग, दो पक्ष भिड़े, मिली दोनों के पास से कट्टा, जिंदा और फायर कारतूस

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में फसल विवाद में जमकर फायरिंग हुई है। दो पक्ष भिड़ गए। दोनों के पास से कट्टा, जिंदा और फायर कारतूस मिले हैं। खेत में भैंस थोड़ी सी फसल क्या चर गई, कई राउंड गोलियां चल गईं। मामला, थाना क्षेत्र के उजुआ सिमरटोका पंचायत के कोदरा गांव से जुड़ा है। जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव सहम उठा है।

- Advertisement -

जानकारी मिली कि, मामला पंद्रह अक्टूबर का है, जहां कोदरा निवासी लक्ष्मी यादव और उजुआ के किसान घनश्याम राय के बीच फसल और मवेशी विवाद इतना भीषण रूप ले लिया कि देखते ही देखते दोनों ओर से शक्ति प्रदर्शन का खेल शुरू हो गया। कई राउंड गोलियां चल गईं। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में युवती से सालभर दुष्कर्म! प्रेग्नेंट होने पर किया अगवा- दिया जहरीला इंजेक्शन | पढ़िए - वारदात यहीं नहीं रुकी?

जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। तत्काल इस मामले में घनश्याम राय और लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर घनश्याम राय के कमर से एक एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं लक्ष्मी यादव के पास से दो फायर किए हुए खोखा बरामद किए गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

मामले को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, गोलीबारी की वारदात से इलाका सहम गया है।

मगर, समस्या की जड़ यह है कि उजुआ के कई किसानों का कोदरा में खेत पड़ता है, जिसकी रखवाली से लेकर फसल कटाई समेत अन्य समस्या बनी रहती है। किसान खेतों की रखरखाव नहीं कर पाते हैं। इसका फायदा अक्सर पशुपालक उठाते हैं। मगर जब बात बिगड़ती है तो गोलियां चलने लगती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence