
दरभंगा, देशज टाइम्स। महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराकर साबित कर दिया है कि दरभंगा में अगर कुछ बेहतर शिक्षा की तलाश है तो यहीं, इसी महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, लहेरियासराय, दरभंगा में आइए।
कारण, वर्ष-2022 के लिए अत्यंत सुखद एहसास की अनुभूति कराया है। जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं इस वर्ष कई विद्यार्थियों ने देश की विभिन्न गौरवशाली परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, समाज और विद्यालय परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।
संजीत कुमार
पिता-बिपीन्द्र कुमार झा, किसान
माता-झूना देवी, गृहिणी,
ग्राम- कहुआ, थाना- बिरौल, जिला-दरभंगा ने महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पाकर जवाहर नवोदय विद्यालय से माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक की पढ़ाई की है।
पलक वर्मा
पिता-कौशलेन्द्र कुमार, वरीय शाखा प्रबंधक, एसबीआई एवं
माता-रश्मि श्रीवास्तव, गृहिणी
पता-नाका नंबर-6, लहेरियासराय, दरभंगा ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण की है।
इस वर्ष उक्त दोनों विद्यार्थियों ने चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विद्या श्रुति
पिता- डॉ.पवन कुमार, पशु चिकित्सक एवं माता-नीता देवी, पता- रहमगंज, लहेरियासराय, दरभंगा ने यहाँ से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है।

अंशु कुमार
पिता-राम शंकर प्रसाद, प्रधानाध्यापक एवं माता- इन्दु कुमारी, प्रधानाध्यापिका, पता- ग्राम – हरसेर नूनूकला, थाना- बिरौल, जिला-दरभंगा ने माध्यमिक कक्षा तक की शिक्षा यहाँ से ग्रहण कर क्लैट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।
चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा, सफलता में चार चांद लगाने वालों को बधाई
विद्यार्थियों की इस अनुपम सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा कि हमारे कई विद्यार्थियों ने यहां से शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर राष्ट्र की सेवा में लगे हुए हैं।
उन्होंने अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य ही शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देकर समाज की सेवा करना बताया। उनके इस मुहिम में विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक डॉ: प्रभा मल्लिक, प्रबंधक राजीव कुमार, उप प्रबंधक संजीव कुमार, प्राचार्य अशोक राय, कोऑर्डिनेटर श्रावणी शिखा सहित शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वस्व समर्पित कर शिक्षकों के पद पर सेवाएं दे रहे महान विभूतियों ने अपनी निरंतर सहभागिता देकर विद्यालय को इस मुकाम पहुंचाया है।









You must be logged in to post a comment.