spot_img

Darbhanga में शराब की होम डिलेवरी “आजाद”

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन। Darbhanga | लहेरियासराय | लहेरियासराय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब की होम डिलीवरी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से ब्रांडेड कंपनी की दो बीयर बोतलें बरामद की गई हैं। इसके अलावा, नशे की हालत में घूम रहे दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

📌 बाकरगंज दारू भट्टी चौक पर हुई गिरफ्तारी

गुरुवार देर शाम बाकरगंज दारू भट्टी चौक पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से शराब की होम डिलीवरी करने जा रहा था, जिसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

- Advertisement -

👉 गिरफ्तार युवक की पहचान
🔹 नाम: आजाद कुमार
🔹 पिता: अशोक कुमार मुखिया
🔹 गांव: बरकी नोनिया, कुशेश्वरस्थान
🔹 वर्तमान निवास: मदारपुर, किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खौफनाक वारदात! घर में घुसे दबंग, बेटी से छीना मंगलसूत्र, पिता-पुत्र को पीटकर लूटा

📌 यूपी से ट्रेन के जरिए लाया था शराब

🔹 पूछताछ में आजाद कुमार ने बताया कि वह ब्रांडेड बीयर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लाया था।
🔹 उसने खुलासा किया कि ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस चेकिंग नहीं कर पा रही है, इसी का फायदा उठाकर उसने शराब लाने का तरीका अपनाया।
🔹 आरोपी को होम डिलीवरी के लिए ग्राहक के पास जाते वक्त पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Wushu Competition | दरभंगा में बेटियों का जलवा! वुशु प्रतियोगिता में जीते गोल्ड, बनीं आत्मनिर्भर

📌 दो अन्य नशेड़ियों की भी गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके पर नशे की हालत में घूम रहे दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

👉 थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि
🔹 दारोगा अमित कुमार और दीपक कुमार की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
🔹 शराब की होम डिलीवरी करने वाले युवक और नशे में धुत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
🔹 आगे की कार्रवाई के लिए केस दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Akasa Flight दरभंगा से अब मुंबई जाना हुआ आसान! अकासा एयर की नई उड़ान से छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा सुपरफास्ट

📌 बिहार में शराबबंदी के बावजूद चोरी-छिपे शराब की तस्करी और होम डिलीवरी का मामला लगातार सामने आ रहा है। पुलिस इसे रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है|

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Supreme Court का बड़ा फैसला: अब भी दागी नेता बन सकेंगे मंत्री! कैबिनेट में एंट्री पर रोक नहीं |पढ़िए – ‘संवैधानिक नैतिकता’ | PIL...

Supreme Court Ministers: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा, मंत्रियों की नियुक्ति का फैस#SupremeCourt,#MinistersWithCriminalCases,#IndianJudiciary

Bihar Legislature Session |बिहार में 5 दिन होगी सियासी हलचल! विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू, बड़े फैसले संभव | पढ़िए –...

Bihar Legislature Session: बिहार में 30 नवंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होगा, जो 4 दिसंबर तक चलेगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने इस पांच दिवसीय सत्र को आहूत किया है#BiharPolitics,#WinterSession,#PatnaNews

India Vs New Zealand | वेलिंग्टन में बारिश बनी टीम इंडिया की ‘संकटमोचक’, न्यूजीलैंड को रोमांचक मैच में 4 रन से धोया

India Vs New Zealand: वेलिंग्टन में खेले गए रोमांचक वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को DLS मेथड से 4 रन से हरा दिया। बारिश ने टीम इंडिया को हार से बचाया, जिससे सीरीज में 2-0 की ब#IndiaVsNewZealand,#CricketNews,#TeamIndia

Darbhanga – Jale Health News | रतनपुर वालों की हुई बल्ले-बल्ले! अब सोमवार-गुरुवार डॉक्टर देखेंगे मरीज, जाले में शुरू हुई बड़ी सुविधा

Jale Health News: जाले के रतनपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। अब सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को ओपीडी सहित सभी स्वास्थ्य#JaleHealth,#RatanpurNews,#BiharHealth