spot_img

Darbhanga News| Ghanshyampur News | चाय की एक चुस्की में खाक हो गए 70 परिवारों के आशियाने…ये आग का अग्निवेग…मचा तांडव

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News | चाय की एक चुस्की में खाक हो गए 70 परिवारों के आशियाने…ये आग का अग्निवेग…मचा ऐसा तांडव… घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के अधारपुर पंचायत का बाथ गांव सुड्डाह हो गया।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News | मानो पछिया हवा आग को लेकर लंका दहन कर रहा हो…

आग की तांडव में सबकुछ खाक कर बैठा। गुरुवार की शाम लगी आग ने प्रलय मचा दिया। पांच दर्जन से अधिक करीब सत्तर घर यूं एक के बाद एक कर जलते चले गए…मानो पछिया हवा आग को लेकर लंका दहन कर रहा हो…इस आग को और धधकाया सिलेंडर में लगी आग ने। ब्लॉस्ट का शोर, चीख पुकार, चहुंओर आग का मंजर और खाक होते नसीब के आगे जो जहां था वहीं बुत बन चुका था।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News | बिरौल एसडीएम उमेश कुमार भारती तत्काल पहुंचे, जगी उम्मीद

मौके पर तत्काल पहुंचे बिरौल एसडीएम उमेश कुमार भारती। उन्होंने हर तरफ घूमकर हादसे को अपनी आंखों से देखा। सांत्वना के वेदना के बीच सभी पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर उन्होंने घर में राख हुए अनाज, बर्तन, कपड़ा, फर्नीचर, नकदी, जेवरात, वाहन, पंपिंग सेट समेत सारा सामानों के जलकर राख हुए अवशेषों का निरीक्षण किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Graduate Constituency दरभंगा में जन सुराज को झटका! टिकट कटते ही रविंद्र यादव ने खोल दिए ₹5 से 7 करोड़ का राज! | पढ़िए -बड़ा ऐलान

Darbhanga News| Ghanshyampur News | भैंस मरी, बाइक फुंके, अब सामुदायिक किचन का सहारा

वहीं कारी राम की भैंस की मौत आग में झुलसने से हो गई।चार बाइक और विष्णु कांत झा के घर फटा गैस सिलेंडर हादसे को और विकराल बना दिया था। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि आज रात से सामुदायिक किचेन चालू करवा दिया गया है। आपदा सहायता राशि लिस्ट बना कर सब को देंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime | DMCH में छात्रा से छेड़छाड़, रात में हुआ ये कांड, आरोपी ड्रेसर पकड़ा गया!

Darbhanga News| Ghanshyampur News | चाय क्या खौली वहां से आग खौल उठा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वैसे भी पछिया अपना रौद्र रूप सुबह से ही अख्तियार किए हुए था। इसी बीच रामधनी राम के घर से बवंडर फूट पड़ा। बताया जाता है कि रामधनी के घर चाय बन रही थी। चाय क्या खौली वहां से आग खौल उठा। चूल्हे की एक चिंगारी ने आग की चुस्की को यूं लहकाया एक के बाद एक सत्तर घर चुटकियों में राख में बदल गए।

Darbhanga News| Ghanshyampur News | सत्तर घर जलकर खाक की मिट्‌टी में सन गए

इनमें, जय पासवान, कोशिका पासवान, खुशी पासवान, लालू पासवान, अशर्फी पासवान इनके घर से सटे गजेंद्र झा, गिरधारी झा, विश्वभर झा, दिलीप झा, विनय झा, दुर्गा नंद झा, लक्ष्मण पौदार, अजीत झा, मनोज पासवान, मिथिलेश झा, प्रयाग पासवान, हरे राम पासवान, मदन झा, रंजीत पासवान, चांद मिला देवी, रामधनी राम, संतोष झा, राघव राम, विजय पासवान, संतोष पासवान,अमरजीत पासवान समेत सत्तर घर जलकर खाक की मिट्‌टी में सन गए।

Darbhanga News| Ghanshyampur News | आग और विकराल होती शक्ल में सबकुछ धुंआ धुंआ बन चुका था।

आग के तांडव का नजारा यह था। जो जहां था वहीं से विकराल होती आग से बचने का मौजूं तलाश रहा था। कोई कमला बांध पर भागा। कोई घर का समान लेकर निकालने के दौरान चारों तरफ चीखते मिलें। बीच में गैस सिलेंडर फट गया। ब्लॉस्ट की आवाज से पूरा गांव एकबारगी थम गया। आग और विकराल होती शक्ल में सबकुछ धुंआ धुंआ बन चुका था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News देर से मगर कुशेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन का बड़ा फैसला|पंडों को अब मिलेगा ID कार्ड! महिला श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला

Darbhanga News| Ghanshyampur News | पूरा सत्तर परिवार नतमस्तक होकर खुले आसमान के नीचे आ गया

आसपास के लोग भी जुटे। अग्नि शामन विभाग को जानकारी दी गई। कई दमकल कर्मी पहुंचे। आग की चिंगारी तो थमी मगर, खाक होती नसीब के आगे पूरा सत्तर परिवार नतमस्तक होकर खुले आसमान के नीचे आ गया था।

Darbhanga News| Ghanshyampur News | लाडली की शादी के शौक…मनोरथ पर आग की पड़ी काली साया

इंद्र कांत झा की बेटी की शादी थी। पूरी तैयारी हो चुकी थी। मगर, आग ने कुछ ना छोड़ा। सारे जेवरात खाक हो गए। वहीं, कृष्ण कांत झा की पत्नि आलमारी से 25000 का जला नोट निहारती रो पड़ी। जले आभूषण लोगों की पीड़ा को दर्द के साए में गढ़ चुका था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports