spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में मंजर देख आम के सरेआम होने की उम्मीद…मगर पूछ रहे लोग कौन हैं, कहां हैं प्रिंस राज, जिला उद्यान पदाधिकारी को भी है इनकी तलाश

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा के बेनीपुर में मंजर देख आम के सरेआम होने की उम्मीद...मगर पूछ रहे लोग कौन हैं, कहां हैं प्रिंस राज, जिला उद्यान पदाधिकारी को भी है इनकी तलाश
दरभंगा के बेनीपुर में मंजर देख आम के सरेआम होने की उम्मीद…मगर पूछ रहे लोग कौन हैं, कहां हैं प्रिंस राज, जिला उद्यान पदाधिकारी को भी है इनकी तलाश

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर। मिथिला के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी फलों का राजा आम इस वर्ष मंजर देख कर आम होने की संभावना बन रही है। लेकिन, इनके मंजरों की संमुचित रखरखाव जानकारी के अभाव में विफल हो रही है। इससे देर सबेर इसके फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल आशंका बन रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र में अपुष्ट खबरों के अनुसार
लगभग 2300 हेक्टेयर में बागवानी किसानों की ओर से लगाया गया है। इससे प्रतिवर्ष आम सहित कटहल एवं लीची का फल लोगों को सहज उपलब्ध हो पाती है। वैसे भी ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों का मानना है कि अत्यधिक बारिश एवं बाढ़ आने वाले वर्ष में आम की फसल अच्छी होती है। इसका प्रभाव देखने को भी मिल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News 100 से ज्यादा महिलाओं को साक्षर करने वाली रसियारी की अनामिका देवी की आंखों से ' जिंदा रहेंगी अक्षर ज्ञान '! निधन के बाद दान किए नेत्र, अब नई जिंदगी में नई उम्मीद!

हर बाग बगीचे मंजरों से लदे परे है ।जिसे देखकर ही किसानों का मन बाग-बाग हो रहा है। लेकिन यहां के किसान अन्य फसल की तरह आम की फसल को भी भगवान भरोसे छोड़ जाते हैं। जो फल मिला उसे नियति समझते हैं, जबकि लगातार बह रहे पुरवा हवा के कारण मधुआ रोग का प्रकोप स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है।

लेकिन सरकारी स्तर से न तो बागवानी मिशन वाले और ना ही प्रखंड स्तरीय कृषि विभाग द्वारा इसके लिए किसानों को समुचित जागरूकता या सलाह दी जा रही है । फलत: आम की फसल में मधुआ रोग के कारण मंजर नष्ट होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए - क्या है Madhubani से कनेक्शन

वैसे तो स्थानीय किसान खाद बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं से पूछ कर दवा का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन उक्त दुकानदार अपना दवा बेचना मूल सिद्धांत रखते हैं और मनमाने तौर पर किसानों को सलाह दे रहे हैं। जो किसान उनकी बातों पर यकीन कर मूंग की फसल, आम के फल, सब्जी, कटहल, लीची एवं सभी फूलों पर एक ही दवा का एक ही मात्रा में प्रयोग कर रहे हैं जिसका प्रतिकूल असर पड़ना लाजिमी है।

लोगों में उम्मीद तो है कि इस बार आम खास नहीं रहेगा। इसकी बंपर उपज होगी। लेकिन स्थानीय किसान अभी से इस बात को लेकर चिंतित हैं कि तेज गर्मी का जो हाल है उसमें आम के मंजरों के झुलसने का डर सता रहा है। कारण, अभी मार्च में ही गर्मी इतनी तेज हो गई है कि फसल उत्पादन पर असर पड़ेगा। इसके लिए कई बार यहां पदस्थापित प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की खोज की मगर उनका कहीं दर्शन नहीं हुआ। किसान यही पूछ रहे क्या सचमुच प्रखंड में कोई उद्यान पदाधिकारी है। अगर है तो कहां है, कौन है। इस संबंध में आगे पढ़िए तो मिलेगा जवाब

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का हाहाकार! घनश्यामपुर में कमला बलान विकराल, 5 गांवों का संपर्क टूटा |जानिए - कहां घरों में घुसा पानी, लोग फंसे, दहशत -पलायन शुरू !

जिला उद्यान पदाधिकारी आभा कुमारी ने
देशज टाइम्स को बताया कि इसके लिए प्रखंड में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के रूप में प्रिंस राज पदस्थापित हैं। किसान उनसे संपर्क कर इसकी जानकारी लें। लेकिन, हकीकत यह है कि प्रिंस राज का चेहरा आज तक पंचायत क्या प्रखंड तक में भी देखने को नहीं मिल रहा है।

दूसरी ओर जाले के कृषि वैज्ञानिक कुमार दिव्यांशु ने मंजर एवं फल के रखरखाव के संबंध में कहा कि अभी वर्तमान समय में फल के दाने आ चुके हैं इस परिस्थिति में किसानों को इमिडाक्लोप्रिड 1 मिलीलीटर 2 लीटर पानी में एवं  हेक्साकोनाजोल या डायनोंकैप 1 मिलीलीटर 1 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करना चाहिए जिससे फल के दाने गिरने में रोक लग जाएगी और दाने भी पुष्ट होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion