back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल सुपौल बाजार में Shree Nishant Jewelers में भीषण लूट, सुबह-सुबह दुकान का शटर खोलने के दौरान लाखों के जेवरात और कैश लूटकर अपराधी फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल के सुपौल बाजार में गुरूवार को एक भीषण लूट की वारदात हुई है। पैदल चलकर पहुंचे अपराधी ने एक ज्वेलरी दुकान के मालिक से लाखों के जेवरात और भारी मात्रा में नकदी लेकर फरार हो गए हैं। इस घटना से पूरा बाजार, हर नागरिक सन्न और अवाक है। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की यह रिपोर्ट

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बाल मज़दूरी पर चला प्रशासन का हंटर, 31 मासूम मुक्त, नियोजकों पर FIR दर्ज कर वसूली गई मोटी रकम

थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार पुलघाट के निकट पैदल चलकर आए अपराधकर्मी ने श्री निशांत ज्वेलर्स के दुकान में एक बैग में रखे लाखों रुपए के जेवरात और नकद राशि लेकर चम्पत हो गया। सुपौल बाजार में इस तरह की यह पहली घटना है।

- Advertisement -

दरभंगा के बिरौल सुपौल बाजार में Shree Nishant Jewelers में भीषण लूट, सुबह-सुबह दुकान का शटर खोलने के दौरान लाखों के जेवरात और कैश लूटकर अपराधी फरार श्री निशांत ज्वेलर्स के मालिक प्रत्येक दिन के भांति वृहस्पतिवार को भी सुबह नौ बजे अपनी दुकान का एक शटर खोल कर उजला रंग का झोला जिसमें लाखों रुपए का सोने, चांदी का जेवरात व नकद पच्चीस हजार रुपया था, रखकर दुकान का दूसरा शटर खोलने लगे कि इसी बीच किसी अपराधी दुकान में घुस गया और जेवर व रुपया वाला झोला लेकर भाग गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Jeevika Didi की सफलता का नया फॉर्मूला, एक शिविर ने बदली 242 किसानों की किस्मत, जानिए कैसे? सिंहवाड़ा में क्या हुआ!

घटना की पुष्टि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुई है। इस घटना को लेकर दुकान के मालिक व सुपौल रामनगर निवासी महेंद्र साह ने अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध पुलिस को आवेदन दिया है।

इसमें आवेदक ने ढ़ाई लाख का सोने चांदी का जेवरात व 25 हजार रुपया नकद लूट लेने का जिक्र किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बाल गोविंद प्रसाद ने बताया कि घटना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

तेजी का नया दौर: Stock Market में PSU बैंक और मेटल स्टॉक्स ने दिखाया दम, IT सेक्टर की सुस्ती कायम!

Stock Market: शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार को एक बार...

Robot Dog: एआई समिट में ‘ओरियन’ के नाम पर चीनी रोबोट Go2 का प्रदर्शन, क्या है सच?

Robot Dog: हाल ही में एआई समिट में गलगोटियाज यूनिवर्सिटी द्वारा एक 'अद्भुत' रोबोट...

OTT Release: ‘धुरंधर’ को पछाड़, इस ICC मैच ने OTT पर मचाया कोहराम!

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें