spot_img

दरभंगा के जेपी सेनानी Anand Thakur और Narendra Thakur के दो घरों में भीषण चोरी

spot_img
- Advertisement -
जाले,देशज ब्यूरो। प्रखंड एवम कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 31 मई की रात चोरों ने जेपी सेनानी आनंद ठाकुर समेत नरेंद्र ठाकुर के घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी कर ली।
जानकारी मिलते ही कमतौल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। जेपी सेनानी सह सेवानिवृत्त शिक्षक आनंद ठाकुर ने बताया कि रात में वे अपने कमरे में सोए हुए थे। आंगन की चारदीवारी फांदकर चोर आंगन में घुसा।
चोर ने उनके दोनों पुत्र अमित कुमार एवं गौतम कुमार के कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखे बक्सा, अलमीरा एवं गोदरेज का ताला तोड़कर जेवरात, कीमती सामान आदि चोरी कर ले गए।
जाते समय चोर दरवाजे पर खड़ी हीरो स्पलेंडर बाइक बी आर 06बी क्यू 3109 भी चोरी कर ले गए। सबेरे जगने पर,आंगन का द्वार खुला होने पर,चोरी की घटना के संबंध में जानकारी हुई।
इसके साथ ही चोर ने गांव के ही नरेंद्र कुमार के घर का  भी ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि ताला बंद करके गृह स्वामी बाहर गए हुए थे।
जेपी सेनानी ने यह भी बताया कि घर में रखा कितना सोना, चांदी एवं नगद चोर ले गया है। इसकी पूरी जानकारी पुत्रों के आने के बाद ही पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। चोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जेपी सेनानी आनंद ठाकुर का बड़ा पुत्र कांटी हाई स्कूल में शिक्षक है वही छोटा पुत्र दिल्ली में दवा का कारोबार करते हैं। रतनपुर में सिर्फ जेपी सेनानी सह अवकाश प्राप्त शिक्षक आनंद ठाकुर पत्नी के साथ रहते हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...