back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के जाले में घूम रहे बड़े शातिर चोर, दनादन-ताबड़तोड़- लगातार हो रही चोरी, चंदौना में 50 हजार की भीषण चोरी तो…महिला के पैर से पायल उतार ले गए, भनक नहीं लगने दी शातिरों ने

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के चंदौना गांव में बीते शनिवार की रात चोरों ने घर में घुसकर पचास हजार से अधिक की संपत्ति चोरी करते हुए पुलिस को चुनौती दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम दे रहे हैं। एक माह से लगातार किसी न किसी के घरों को चोर निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

एक सप्ताह में खेसर गांव के कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते  शातिर चोर गाररी गांव निवासी रामजाने बैठा को बीते शनिवार को एक महिला ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में 50 साल पुराना 'दादा' पेड़ गायब! Illegal Tree Cutting पर मचा हड़कंप, PCCF से हुई शिकायत... पढ़िए गुमशुदगी पर हंगामा बरपा!
बीते शुक्रवार को जाले रेफरल अस्पताल परिसर के भवन निर्माणाधीन बेस कैंप से बाइक सहित पांच मोबाइल की चोरी की घटना में रंगे हाथ दो चोरों को राघोपुर गांव से पकड़ कर जाले थाना पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा है।

रविवार की रात चंदौना गांव में फिर चोर ने सतिराना अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। स्व. लक्ष्मी मिश्र के पुत्र रामभरोस मिश्र के घर में घुसकर चोरी की,रामभरोस मिश्र की पत्नी के पैर में पहने पायल को खोला, लेकिन परिवार के किसी सदस्यों की नींद नहीं खुली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'मां पंचतत्व में विलीन हो गईं...', मुखाग्नि देकर टूटे BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, पढ़िए... शब्दों में बयां दर्द... छलका...संस्कार, आशीर्वाद और स्नेह

चोरी की घटना की सूचना पिरीत परिवार ने मुखिया रामयाद महतो के साथ जाले थाना को दिया है।

इसमें बताया है कि नकद 12 हजार रूपया समेत सोने चांदी के जेवरात की चोरी हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण जाले थाना के दरोगा भरत कुमार ने की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Electric Car क्रांति: एसयूवी का बढ़ता दबदबा

Electric Car: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार एक ऐसे रोमांचक मोड़ पर है जहां इलेक्ट्रिक...

नेहा कक्कड़ का ‘नो ऑटोट्यून’ गाना ‘मिल लेना एक बार’ हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने

नेहा कक्कड़ का 'नो ऑटोट्यून' गाना 'मिल लेना एक बार' हुआ वायरल, फैंस हुए...

Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर… पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

Kusheshwarsthan News: शनिवार का दिन कुशेश्वरस्थान के स्वास्थ्य महकमे के लिए किसी इम्तिहान की...

Bankipur Development: बांकीपुर में विकास का पहिया हुआ तेज़, विधायक नितिन नवीन ने संभाली कमान

Bankipur Development: पटना की गलियों में विकास की बहार लाने की कोशिशें अब कागज़...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें