spot_img

Darbhanga Crime News | दरभंगा में होटल कर्मी की हत्या!

मां, अंजलि देवी रो रही हैं। कह रही हैं। मां बार-बार यही बोल रहीं,...मेरे बेटे की हुई है हत्या। गला दबाकर मार डाला...! हो गया फरार। अब पुलिस की तहकीकात

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News | महालक्ष्मी स्वीट्स के कर्मी सोनू की हत्या! हो गई है। यह बात कह रही है मृतक की मां अंजली देवी। मां अंजली कहती हैं, होटल मालिक ने मेरे बेटे को मार डाला है। गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। वैसै, पुलिस की तहकीकात में खुलेंगे सारे फाश कि हकीकत में क्या है, हत्या है या कुछ और जहां होटलकर्मी के गला दबाकर हत्या का आरोप सही है या गलत। पुलिस कर रही इसकी पूरी जांच।

- Advertisement -

Darbhanga Crime News | जब मैं पहुंची हो चुकी थी मौत

जिले लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी एक युवक सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। युवक के हत्या का आरोप परिजनों ने होटल मालिक रामबाबू गुप्ता पर लगाया है। मृतक की मां अंजली देवी ने कहा कि मुझे देर रात होटल के मालिक ने सोनू के तबियत खराब होने की सूचना देकर डीएमसीएच आने को कहा था जब मैं डीएमसीएच पहुंची तो मेरे बेटे की मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga Crime News | गले पर निशान गहरे थे

उसके गले पर दाग के निशान गहरे थे और मेरे बेटे के पास होटल का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। सभी मेरे बेटे के शव को छोड़कर फरार हो चुके थे। फिलहाल मौके पर पहुँची बेंता थाना की पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अब नहीं भटकेंगे मरीज! सदर अस्पताल में एक साथ शुरू हुईं 6 बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Crime News | फोन आया जल्द पहुंचिए

जानकारी के अनुसार मृतक सत्रह साल के सोनू  करीब एक वर्ष से लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज स्थित महालक्ष्मी स्वीट्स में काम किया करता था। वह वहीं रहा करता था। बीती रात होटल मालिक के पुत्र ने मृतक की मां को फोन करके बताया कि उसके पुत्र की तबियत बहुत खराब है। आपलोग डीएमसीएच पहुंचिए।

Darbhanga Crime News | सोनू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मचा घर में कोहराम

सूचना मिलते ही मृतक की मां अपने अन्य परिजनों के साथ डीएमसीएच पहुंची तबतक सोनू की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। सोनू चार भाइयों में सबसे बड़ा था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हड़कंप Darbhanga Bail Rejection! हत्या और जानलेवा हमला के 8 अपराधियों की जमानत खारिज, कोर्ट ने दिखाया कड़ा तेवर

Darbhanga Crime News | वहां कोई नहीं था, मेरे बेटे की लाश पड़ी थी…हत्या की एफआईआर

घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि सोनू होटल मालिक के यहां ही रहकर काम किया करता था। कल रात करीब 12 बजे होटल मालिक के बेटे का फोन आया कि आपके पुत्र का तबियत ज्यादा ख़राब हो गया है, उसे डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जब हमलोग अस्पताल पहुंचे तो होटल का कोई भी आदमी वहां मौजूद नहीं था, बल्कि मेरे पुत्र का शव वहां पड़ा हुआ था। उसके गले दाग के गहरे निशान थे। उन्होंने होटल मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports