spot_img

Darbhanga News| देखें VIDEO | कंगवा गुमटी 28 के पास हादसा, मकान ढ़हा, दबकर बच्ची मरी, फिर? देखें VIDEO |

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| देखें VIDEO| कंगवा गुमटी 28 के पास आरओबी निर्माण में हादसा, मकान ढ़हा, दबकर एक बच्ची की मौत। दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंगवा गुमटी 28 के पास रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन की ठोकर से एक घर की दीवार गिर गई। देखें VIDEO|

- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News| हादसे में कई लोगों को लगीं चोटें

- Advertisement -

इसमें दबकर एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, इसमें आठ लोग घायल हो गए। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News| स्थानीय लोगों की मदद से गिरे हुए दीवार के ईंट को हटाया

स्थानीय लोगों की मदद से गिरे हुए दीवार के ईंट को हटाया गया। बारी-बारी से सभी घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम रेल ओवर ब्रिज पर कार्य चल रहा था। इस दौरान पोकलेन का पिछला हिस्सा सड़क से सटे एक मकान से जा टकराया। और मकान की दीवार गिर गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

Darbhanga News| एक ही परिवार के आठ लोग दब गए

दीवार के गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग दब गए। घटना में एक वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान सीताराम महतो की एक वर्षीय पुत्री दीपांशु कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची की मां और मामा सहित अन्य सदस्यों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  LNMU Darbhanga कैंसर पर शोध कर दरभंगा की बेटी काजल ने लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

Darbhanga News| विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बच्ची का शव बरामद हुआ था। उन लोगों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। जिस पोकलेन से घटना घटी थी, उसकी भी जब्ती नहीं हो पाई है।

घायल व्यक्तियों की ओर से थाना को किसी तरह का कोई शिकायत नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में कार्रवाई करना संभव नहीं हो पा रहा है। लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।