back to top
18 मार्च, 2024
spot_img

दरभंगा समाहरणालय में अधिकारियों ने जाना कैसे रहें स्ट्रेस फ्री, वही आसानी से टेंशन को हराते हैं जो…

spot_img
spot_img
spot_img

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लहेरियासराय की ओर से आज समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए स्ट्रेस फ्री कोर्स का आयोजन किया गया।

सवर्प्रथम बेगूसराय से आयी बीके कंचन ने कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा के सेवा केंद्र प्रभारी बीके आरती बहन एवं बीके सुधाकर तथा दरभंगा, समाहरणालय कर्मियों को स्ट्रेस फ्री कोर्स सत्र में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।दरभंगा समाहरणालय में अधिकारियों ने जाना कैसे रहें स्ट्रेस फ्री, वही आसानी से टेंशन को हराते हैं जो...

तत्पश्चात जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी चीज चिंतन में आता है, तो हम कई बार, तो उसे स्वीकार करते हैं, कई बार उसका प्रतिकार करते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather | उत्तरी पाकिस्तान, पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिम में चक्रवातीय परिसंचरण...Bihar बरसेगा, Darbhanga, Madhubani में Yellow Alert

उन्होंने कहा कि कई बार तो न्यूटन का नियम लागू होता है, प्रत्येक क्रिया के विपरीत और बराबर प्रतिक्रिया होती है और इस चीज के प्रति जब समझ बढ़ती है, तो सोच बढ़ता है, तब लगता है कि यह मानव स्वभाव है और आप अपने एक्शन के प्रति, रिएक्शन के प्रति जागरूक होते हैं और रिस्पांस आपका बेहतर होता है। कई बार हम अपने व्यवहार के प्रति सजग नहीं रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार लोग सही ढंग से चीजों को ले नहीं पाते हैं, जो व्यक्तिगत जीवन के लिए भी बहुत जरूरी है। अगर हम अपने रिएक्शन के प्रति सजग हो, अपने आप को जाने, अपने व्यवहार को समझे तो, खुद समझ आ जाएगी।दरभंगा समाहरणालय में अधिकारियों ने जाना कैसे रहें स्ट्रेस फ्री, वही आसानी से टेंशन को हराते हैं जो...
उन्होंने कहा कि किसी भी चीज का समाधान बाहर से नहीं आता है, मन की शक्ति असीम शक्ति है, मन का सीधा जुड़ाव परमात्मा से होता है और प्रत्येक आत्मा उसका ही एक अंग है, वहां से जब आप सही ढंग से सजग होंगे, जागरूक होकर देखेंगे, तो आप में जागृति अपने आप आएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में Power Cut नहीं आएगी 5 घंटे तक बिजली रानी

इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सुनने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारी और कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उन्होंने कहा कि जितने भी सिद्ध पुरुष रहे हैं, जितने भी महामानव हैं, जितने भी आदर्श मानव जीवन स्थापित किया हैं, उन्होंने अपने रिस्पांस की प्रति को बदला है और उसे आगे तक ले गया है।

उक्त अवसर पर अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शम्भू कुमार आर्य, वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी, सहायक कोषागर पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा के साथ-साथ विभिन्न शाखा के पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मीगण उपस्थित थे।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें