

इसमें एसडीओ श्री कापड़ ने महा शिवरात्रि पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर को कच्चे गेंदा के फुल एवं रंग बिरंगे बिजली के बल्बों से सभी मंदिरों को सजाने मुख्य द्वार सहित आधे दर्जन मुख्य स्थानों पर यात्रियों को स्वागत के लिए तोरणद्वार बनाने, शिवगंगा घाट एवं धर्मशाला को साफ सफाई कर उसमें शुद्ध पेयजल एवं रोशनी का समुचित व्यवस्था करने निर्देश न्यास समिति के सदस्यों को दिया।
साथ ही मंदिर के पुबारी मुख्य द्वार को बंद करने तथा मंदिर में प्रवेश के लिए गजेन्द्र नारायण सिंह धर्मशाला से होकर वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया उक्त रास्ते को बांस-बल्ला से घेरने का निर्देश दिया।
श्रद्धालु उक्त वैकल्पिक रास्ते से मंदिर में प्रवेश कर चन्द्र कूप से जल लेकर मंदिर में प्रवेश कर पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के पश्चिमी द्वार से बाहर निकलेंगे महिला एवं पुरुष के लिए अलग अलग लाइन लगाए जाएंगे।
वहीं डीएसपी श्री चौधरी ने महा शिवरात्रि मेला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर, इसके गर्भगृह, परिसर सहित बाजार के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसमें महिला पुलिस बल भी शामिल रहेंगे।
बाजार में सभी प्रकार के वाहनों को प्रवेश पर दो दिनों तक रोक रहेगी।सभी भारी वाहनों के लिए उच्च विद्यालय सतीघाट में पड़ाव स्थल बनाया गया है। जबकि छोटे चार चक्का एवं थ्री ह्वीलर गाड़ी का पड़ाव स्थल पाड़ो दर्शनीय के निकट बनाया गया है। जबकि मोटरसाइकिल का पड़ाव स्थल उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान के मैदान में बनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सतीघाट,पाड़ो दर्शनीय, हजारी हाउस के निकट बैरियर लगाकर दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ साथ न्यास समिति के कर्मी को भी तैनात किए जाएंगे।
मौके पर विधायक अमन भूषण हजारी, थाना अध्यक्ष अमित कुमार, न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कांत झा सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं न्यास समिति के सदस्य उपस्थित थे।




