back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में सरकारी योजनाओं के साथ न्यायालय के भवन और चहारदीवारी निर्माण में भारी अनियमितता, सहायक अभियंता ने भी माना, हां सुधारेंगे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुक्ति नारायण ने बेनीपुर में संचालित एक दर्जन योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसमें व्यापक अनियमितता को चिन्हित करते हुए संवेदक को सुधार करने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता ने इस संबंध में बताया कि मैंने 3 दिन पूर्व इस विभाग में अपना योगदान किया है जहां कार्य संस्कृति में सुधार की व्यापक आवश्यकता है।

- Advertisement -

आज प्रथम दिन बेनीपुर का निरीक्षण करने के दौरान उपकार बेनीपुर के अंदर चल रहे दो कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें अनियमितता को चिन्हित करते हुए संवेदक को सुधार का निर्देश दिया। साथ ही न्यायालय के चार दीवारी एवं भवन निर्माण विभाग के चार दीवारी सहित कई अन्य योजनाओं में व्यापक अनियमितता पाई गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : कुछ तो आदतें नहीं बदलतीं! पांचवीं बार शराब पीकर पकड़ा गया शराबी, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा

इसके लिए संवेदक को ससमय सुधार करने का निर्देश दिया गया है और इस संबंध में विस्तृत जांच प्रतिवेदन उच्चाधिकारी को समर्पित की जाएगी। 2 दर्जन से अधिक संचालित योजनाओं में एक भी योजनाओं में सूचना पट नहीं लगाए जाने की संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि पारदर्शिता अति आवश्यक है, लेकिन नहीं लगाने वाले संवेदक से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी और उन्हें अविलंब बोर्ड लगाने का निर्देश दिया जाएगा, जिससे कि कार्य की गुणवत्ता के साथ साथ पारदर्शिता बनी रहे।

बगैर निविदा के कार्य कराए जाने के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्यों के लिए बाद में भी निविदा की जा सकती है। साथ ही भवन निर्माण विभाग के कार्यालय में सहायक अभियंता की ओर से कभी भी नहीं बैठने के संबंध में उन्होंने बताया कि इस परंपरा को अब बदल दिया जाएगा। मैं निश्चित रूप से क्षेत्र के अतिरिक्त कार्यालय में समय दूंगा और काम की गुणवत्ता के साथ-साथ पारदर्शिता बनी रहेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ऋतिक रोशन को क्यों मिली ‘ओ रोमियो’ की तारीफ करने पर फटकार, जानें पूरा माजरा!

Hrithik Roshan News: वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म...

देश में Fake Universities की सूची जारी, छात्रों को रहना होगा सावधान!

Fake Universities: उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों के लिए एक...

इंडिया यूएस ट्रेड: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा

India US Trade: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें