back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के हराही पोखर पर अनुलोम- विलोम, दिखा Darbhanga का यही संकल्प…मैं शपथ लेता हूं, गंगा के घाटों को साफ रखूंगा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
दरभंगा के हराही पोखर पर अनुलोम- विलोम, दिखा Darbhanga का यही संकल्प...मैं शपथ लेता हूं, गंगा के घाटों को साफ रखूंगा
दरभंगा के हराही पोखर पर अनुलोम- विलोम, दिखा Darbhanga का यही संकल्प…मैं शपथ लेता हूं, गंगा के घाटों को साफ रखूंगा

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत घाट पर योग कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा के हराही पोखर के समीप आयोजित किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी राजीव रौशन,माननीय विधायक अलीनगर मिश्रीलाल यादव, उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, नगर आयुक्त कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता की ओर से आसमान में गुब्बारा छोड़कर किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर योग गुरु रौशन उपाध्याय की ओर से विभिन्न प्रकार के योगासन से उपस्थित सभी को योगाभ्यास कराया गया। जिनमें ताड़ासन, भुजंगासन, अर्धचक्रासन, हस्तपादासन, उत्तानपादासन, सर्वांगासन। श्वांस अभ्यास व प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम- विलोम, कपाल भांति व हस्त्रिका की जानकारी दी गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कांग्रेस में जान फूंकने पहुंचीं AICC पर्यवेक्षक संगीता बेनीवाल, निष्क्रिय अध्यक्षों पर गिरेगी गाज! पढ़िए बंद कमरे में सीधी बात, फीडबैक और आलाकमान

उन्होंने बताया कि योग किस प्रकार मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है और मानसिक स्वास्थ्य आपके भौतिक शरीर पर किस प्रकार सकरात्मक प्रभाव डालता है।

दरभंगा के हराही पोखर पर अनुलोम- विलोम, दिखा Darbhanga का यही संकल्प...मैं शपथ लेता हूं, गंगा के घाटों को साफ रखूंगा इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रौशन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के करोड़ों लोग मां गंगा पर अपने जीवन के लिए आश्रित हैं, मगर आज पवित्र नदी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने सभी को यह शपथ दिलाई कि “भारत के नागरिक के रूप में, मैं शपथ लेता हूं कि-गंगा के घाट को साफ रखूंगा, गंगा को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करूंगा, गंगा में कूड़ा-कचरा व पॉलिथीन नहीं डालूंगा, गंगा में नहाते हुए साबुन का प्रयोग नहीं करूंगा, गंगा में कपड़ा धोते वक्त डिटर्जेंट का प्रयोग नहीं करूंगा।”

इस अवसर पर उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...

राजपाल यादव: जेल से बाहर आते ही एक्टर ने कर डाली ऐसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में तिहाड़ जेल...

T20 World Cup 2026: भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया, मिली कड़ी टक्कर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और जुनून से भरी एक और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें