back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में आह्वान, अगर आप 18 साल के युवा हैं, वोटर सूची में नाम नहीं है तो आगे आइए

spot_img
- Advertisement - Advertisement
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल क्षेत्र में संभावित
लोक सभा निर्वाचन 2024 की पूर्व तैयारी को लेकर राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन के अधिकारी बैठक कर निर्वाचन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

अनुमंडल कार्यालय के गोपनीय प्रशाखा में सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीम संजीव कुमार कापर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

इसमें निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं प्रारूप प्रकाशन संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur JDU में घमासान! हाथापाई और नारेबाजी के बीच कीर्ति मोहन झा बने अध्यक्ष, पढ़िए... विरोधी जाएंगे कोर्ट बड़ी तैयार!

उन्होंने कार्यकर्ताओं को 1 जनवरी 2024 के आधार पर निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के बारे में राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त गाइड लाइन की जानकारी देते उन्होंने कहा कि 30 अगस्त तक सभी बूथों पर 11 बजे से 4 बजे तक अभियान चला कर 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा वोटरों का नाम मतदाता सूची में अंकित कराने में आयोग को सहयोग करने को कहा।

- Advertisement -

इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार कर वोट से वंचित युवाओं को संबंधित बूथों पर भेज कर उसके नाम को मतदाता सूची में अंकित कराने को कहा। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि बूथों पर बीएलओ की ओर से नाम जोड़ने के अलावे वोटर कार्ड से संबंधित अन्य त्रुटियों का निष्पादन किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी अबू परवेज हैदर हैदरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश को राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से सांझा किया। मौके पर 79 गौड़ाबौराम विधानसभा के आरओ सह डीसीएलआर युनूस अंसारी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : जब Sunday को भी दिखा DM Kaushal Kumar का एक्शन मोड! हर कार्यालय में बनेगा "वर्क एरिया" और मॉडल हॉल", पढ़िए... फाइलों से लेकर छत तक की पड़ताल

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें