

फोटो कैप्शन : जाले नगर परिषद के जीवनदिप नर्सिंग होम को जांच दल में शामिल स्वाथ्य पदाधिकारी सील करते हुए।
जांच दल के पदाधिकारी को बताया गया की यह नर्सिंग होम मुजफ्फरपुर के आरबी दुबे के नेतृत्व में संचालित है। जांच दल को डॉ. दुबे की फोटो कापी प्रमाण पत्र एवम अग्निशमन पदाधिकारी का प्रमाणपत्र दिखाया गया।
छापेमारी जांच दल की ओर से जब डॉ. डीके दुबे को बुलाने की बात कही गई तो दो दिन बाद उन्हें बुलाया जाने की बात बताई गई। नर्सिंग होम संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की मांग की गई तो रजिस्ट्रेशन नहीं होने की बात बताई गई।
थक हार कर जांच दल ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा के निर्देश के आलोक में डॉ. नीतीश कुमार भारद्वाज ने साथ चल रहे प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन बीएचडब्ल्यू संतोष कुमार राय समेत अनु स्वास्थ्य कर्मियों को इस समय नर्सिंग होम को सील किए जाने का निर्देश दिया जहां इस नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। इस दौरान जाली थाना के सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद दिखे।


