back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में ससुराल आए पति ने निकाल लिया देसी कट्टा, करने लगा पत्नी को मानिसक प्रताड़ित…फिर Gunja Devi ने उठाया यह कदम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के भैनी गांव स्थित अपने ससुराल आये पति की ओर से पत्नी को मारपीट करने एवं देसी कट्टा का भय दिखा कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है।

- Advertisement -

इस मामले में गुंजा देवी की लिखित आवेदन पर पुलिस ने पति प्रिंस मंडल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार भैनी गांव निवासी रामाशीष मंडल की पुत्री गुंजा देवी की शादी जमालपुर थाना के बड़गांव ओपी के परसरमा निवासी राजकुमार मंडल के पुत्र प्रिंस मंडल के साथ हुई है।
अपने चचेरे भाई की शादी में गुंजा ससुराल से मायके भैनी आई थी। 29 मई को मायके में सभी लोग बारात निकल जाने के बाद किसी बात को लेकर पति प्रिंस ने देशी कट्टा का भय दिखा कर अपनी पत्नी गुंजा के साथ मारपीट करने लगा।
साथ ही अन्य महिला रिश्तेदारों के साथ भी अशोभनीय व्यवहार करने लगा। अपनी जान की  परवाह किए बगैर गुंजा ने पति के हाथ देशी कट्टा छीन कर सभी का जान बचायी।
मौका पा कर प्रिंस अपने ससुराल से भागने में सफल रहा। इसकी सूचना मिलते ही परिजन जहां बारात छोड़ कर घर पहुंचे वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात किया इसी दौरान गुंजा ने पति के हाथों से छीना गया देशी कट्टा पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गुंजा देवी के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज करते हुए आर्म्स को जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में चुनावी हलचल तेज, प्रवीर कुमार मेहरोत्रा के सिर सजा लहेरियासराय सेक्टर अध्यक्ष का ताज
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जॉइंट बैंक अकाउंट: साझेदारी की सुविधा और छिपे हुए जोखिम

Joint Bank Account: वित्तीय दुनिया में सहूलियत और साझेदारी का प्रतीक जॉइंट बैंक अकाउंट,...

Kennedy: अनुराग कश्यप की इस मास्टरपीस में राहुल भट्ट का खूंखार अंदाज, जानें कैसी है फिल्म!

Kennedy News: अनुराग कश्यप की डार्क और इंटेंस दुनिया में एक बार फिर खो...

NEET-PG Cut-off विवाद: क्या गुणवत्ता पर पड़ेगा असर, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा?

NEET-PG Cut-off: देशभर में मेडिकल पोस्टग्रेजुएट सीटों के लिए हाल ही में घोषित नीट-पीजी...

बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स की Celebrity Education: जानिए SRK, सलमान और आमिर की शैक्षिक यात्रा

Celebrity Education: बॉलीवुड के इन तीन खान सितारों की शिक्षा के बारे में जानकर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें